लाइव न्यूज़ :

व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:39 IST

Open in App

थाना दनकौर क्षेत्र निवासी एक व्यापारी को हनी ट्रैप मैं फंसा कर साइबर ठगों ने उससे रकम की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली दनकौर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल के दौरान व्यापारी की अश्लील वीडियो बना कर आरोपियों ने उसे यू-ट्यूब और फेसबुक पर पोस्ट करने की धमकी देते हुए उससे रुपयों की मांग की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की थाना दनकौर के मंडी श्याम नगर क्षेत्र के व्यापारी को 27 जुलाई को उसके फेसबुक अकाउंट पर कोमल कुमारी के नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसी दिन रात करीब 10 बजे मैसेंजर पर दूसरी तरफ से संदेश आया और कुछ चैट होने के बाद पीड़ित से उसका व्हाट्सऐप नंबर मांगा गया।इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बात हुई और इस दौरान आरोपियों ने करीब 20 सेकंड तक एक अश्लील वीडियो दिखाने के बाद पीड़ित का वीडियो बना लिया और उसे एडिट कर अश्लील वीडियो में तब्दील कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद व्यापारी के मोबाइल पर उसके अश्लील वीडियो की कुछ क्लिपों को भेज कर आरोपियों ने उसे यूट्यूब और फेसबुक पर पोस्ट करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की। उन्होंने बताया कि थाना धर्मकोट की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज