लाइव न्यूज़ :

जब्त ट्रैक्टर जबरन ले जाने के आरोप में कांग्रेस विधायक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:47 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में पुलिस ने कांग्रेस के एक विधायक के खिलाफ वन विभाग द्वारा जब्त ट्रैक्टर को जबरन ले जाने और वन विभाग के अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उधर, आरोपित कांग्रेस विधायक ग्यारसीलाल रावत ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस ने भाजपा नेताओं के कहने पर यह कार्रवाई की है। सेंधवा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) मनोहर सिंह बारिया ने मंगलवार को बताया कि वन विभाग के रेंजर इंद्रेश अचाले और एक अन्य कर्मचारी द्वारा सोमवार को शिकायत दर्ज करने के बाद सेंधवा से कांग्रेस विधायक रावत के खिलाफ बरला पुलिस थाने में संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शिकायत में कहा कि विधायक रावत की मदद से कुछ लोगों ने वन विभाग द्वारा जब्त ट्रैक्टर को भी जबरन छीन लिया। विधायक और उनके लोगों ने अधिकारियों को धमकाया और गालियां भी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में ट्रैक्टर को पुन: जब्त कर लिया है। बारिया ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि विधायक व ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ भादंवि के तहत शासकीय सेवा में बाधा डालने, माइनिंग एक्ट तथा मप्र वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं रावत ने कहा कि उन्होंने भी पुलिस को शिकायत का एक आवेदन दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ बताया गया ट्रैक्टर 12 बजे जब्त किया गया था। वन अधिकारी ने चार ट्रैक्टर छोड़ दिए लेकिन यह ट्रैक्टर नहीं छोड़ा। मैं वहां से लगभग चार बजे निकला तो अधिकारियों को इस ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने मेरे पर ही आरोप लगा दिया। मेरे खिलाफ यह कार्रवाई भाजपा नेताओं के दबाव में की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो