लाइव न्यूज़ :

इसरो के कार्टोसैट-2 सैटेलाइट ने भेजी पहली फोटो, स्पेस से ऐसा दिखाई दिया ये स्टेडियम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 17, 2018 10:54 IST

इसरो ने कार्टोसैट-2 सैटेलाइट को 12 जनवरी श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से लॉन्च किया था।

Open in App

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तमाम कीर्तिमान अपने नाम कर चुके भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने मंगलवार (16 जनवरी) को कार्टोसैट-2 सैटेलाइट द्वारा क्लिक की गई पहली तस्वीर जारी की है। उसने यह तस्वीर बेंगलुरू मुख्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की, जिसमें इंदौर का होलकर स्टेडियम दिखाई दे रहा है। यह फोटो काफी आकर्षक दिख रही है।

इसरो ने कार्टोसैट-2 सैटेलाइट को 12 जनवरी श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से लॉन्च किया था। इस सैटेलाइट को तरिक्ष यान पीएसएलवी-सी40 रॉकेट से सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित किया गया था।

बता दें कि इसरो ने पिछले दिनों 12 जनवरी को एक और बड़ा रेकॉर्ड कायम किया था। उसने 100वां उपग्रह लॉन्च किया था और एक साथ 31 सैटलाइट लॉन्च किए। इसरो की ओर से पीएसएलवी सी-40 रॉकेट के जरिए लॉन्च किए गए 31 सैटलाइट्स में 28 विदेशी और 3 स्वदेशी उपग्रह शामिल थे। 

इसरो द्वारा बनाए गए 100वें सैटेलाइट ने सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर उड़ान भरी थी। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से सैटेलाइट कार्टोसेट-2 समेत 31 सैटेलाइट एक साथ लॉन्च किया गया था।

भारतीय सैटेलाइटों में से एक 100 किलोग्राम का माइक्रो सैटेलाइट और एक पांच किलोग्राम का नैनो सैटेलाइट शामिल था। बाकी 28 सैटेलाइट कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के थे। 31 उपग्रहों का कुल वजन 1323 किलोग्राम था।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज