लाइव न्यूज़ :

बिहार के कटिहार और झारखंड के साहेबगंज के बीच गंगा में डूबा मालवाहक जहाज, कई हुए लापता, खोजबीन जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2022 19:51 IST

बिहार में कटिहार जिले के मनिहारी में पानी का मालवाहक जहाज अनियंत्रित होकर बीच गंगा में पलट गया, जिससे जहाज पर लदे करीब एक दर्जन ट्रक गंगा में समा गये। डूबने वाले सभी ट्रकों पर चालक और खलासी भी सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देडूबने वाले सभी 18 ट्रकों पर चालक और खलासी भी सवार थेडूबे हुए लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ के दस्ते को लगाया गया हैजहाज पर गिट्टी से लदे सभी 18 ट्रक ओवरलोडेड थे

पटना: बिहार में कटिहार जिले के मनिहारी में एक भयानक हादसा हुआ है। यहां एक पानी का मालवाहक जहाज अनियंत्रित होकर बीच गंगा में पलट गया, जिससे जहाज पर लदे करीब एक दर्जन ट्रक गंगा में समा गये। डूबने वाले सभी ट्रकों पर चालक और खलासी भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह से कई लोग गंगा में डूब गये हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल राहत और खोजबीन में जुट गया गया है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ के दस्ते को लगाया गया है।

सूत्रों की मानें तो इस जहाज में गिट्टी से लदे 18 ट्रक सवार थे। कहा जा रहा है कि सभी ट्रक ओवरलोडेड थे। बताया जाता है कि झारखंड के साहेबगंज से निकले इस जहाज को दोपहर 12 बजे के करीब मनिहारी घाट पहुंचना था। लेकिन मनिहारी पहुंचने से ठीक पहले यह जहाज गंगा में समा गया।

बता दें झारखंड के साहिबगंज के बिहार के कटिहार की तरफ मालवाहक जहाजों से स्टोन चिप्स (गिट्टी) भेजा जाता है लेकिन साहिबगंज और मनिहारी के बीच यह मालवाहक जहाज गुरुवार की देर रात अनियंत्रित हो गया। इस घटना में आधा दर्जन लोग लापता है जबकि तीन लोग तैरकर बाहर निकले हैं, जिनका इलाज मनिहारी अस्पताल में कराया जा रहा है।

वहीं जहाज गंगा में डूबने के बाद फिर वापस हो गया। घटना झारखंड के साहिबगंज जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र का घटना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रोजाना ऐसे ही ट्रकों को सवार करके जहाजों से इनका आवागमन होता है।

जहाज हादसे में ट्रकों के नदी में डूबने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना के बाद साहेबगंज और कटिहार प्रशासन फौरन हरकत में आया और उसने फौरन एनडीआरएफ से मदद मांगी। जिसके बाद देवघर से एनडीआरएफ दस्ते को बुलाकर खोजबीन में लगाया गया है।

इस हादसे में न जाने कितने लोग गंगा में समा चुके हैं। सभी की तलाश जारी है। जहाज पर सवार मोहम्मद अंसार की मानें तो वो जहाज के रिम वाली छोर पर बैठा था। जहाज अचानक से पानी की तरफ झुकने लगे। इसके बाद एक-एक कर ट्रक नदी में गिरते चले गये।

अंसार किसी तरह अपनी जान बचा पाया। घटना के वक़्त चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। कई लोगों के साथ मोहम्मद अंसार भी तैरकर रस्सी के सहारे पानी से बाहर निकला। प्रशासन अब भी मौक पर है और घटना में लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। 

टॅग्स :कटिहारपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज