लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की सरकार के मंत्री ने कहा- कुछ के लापरवाह, अमानवीय रवैये ने बिहार को मुश्किल में डाल दिया है

By भाषा | Updated: March 30, 2020 05:59 IST

संजय कुमार झा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वहां सत्तासीन आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उनपर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों की ओछी राजनीति और संकीर्ण मानसिकता के कारण अचानक ही लाखों लोग दिल्ली से पलायन करने लगे जिसकी वजह से बिहार की सीमाएं भर गयी हैं

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने राष्ट्रव्यापी बंद (लॉकडाउन) के बावजूद दिल्ली और एनसीआर से बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूरों के पलायन पर रविवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों के लापरवाह और अमानवीय रवैये ने न केवल बिहार को मुश्किल में डाल दिया है। उनका आरोप है कि भविष्य में कोरोना वायरस के विस्फोटक खतरे को भी आमंत्रित किया है। 

पटनाः बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने राष्ट्रव्यापी बंद (लॉकडाउन) के बावजूद दिल्ली और एनसीआर से बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूरों के पलायन पर रविवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों के लापरवाह और अमानवीय रवैये ने न केवल बिहार को मुश्किल में डाल दिया है बल्कि भविष्य में कोरोना वायरस के विस्फोटक खतरे को भी आमंत्रित किया है। 

झा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वहां सत्तासीन आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उनपर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों की ओछी राजनीति और संकीर्ण मानसिकता के कारण अचानक ही लाखों लोग दिल्ली से पलायन करने लगे जिसकी वजह से बिहार की सीमाएं भर गयी हैं और प्रधानमंत्री का 21 दिनों का लॉकडाउन ही खतरे में पड़ गया है।'' 

उन्होंने कहा कि इससे कोरोना वायरस के विस्फोटक खतरे को भी आमंत्रित किया है क्योंकि सीमाओं पर खड़े लोग अब भी अपने गांव-घर जाने पर आमादा हैं । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले झा ने कहा कि 21 दिनों का लॉकडाउन इसलिए किया गया है, ताकि कोरोना वायरस ना फैले। अगर लोग एक राज्य से दूसरे राज्य आते रहेंगे तो इसके संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। 

झा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को उनके यहां रह रहे सभी प्रवासी नागरिकों, जैसे मजदूर, विद्यार्थी, आदि को हर जरूरी सुविधा व सुरक्षा देते हुए, यातायात व लोगों के पलायन को तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे जहां हैं, वहीं रहें। सरकार आप तक हर सुविधा पहुंचाएगी। 

झा ने कहा कि हम बाहर से बिहार आने वाले लोगों का कोराना वायरस टेस्ट करवाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशानिर्देश पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामुदायिक रसोई और आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने कहा कि बाहर से बिहार आनेवालों को सीमा पर ही रोक कर उनकी जांच करवायी जा रही है। बिहार सीमा पर आपदा सीमा राहत केंद्र की स्थापना की जा रही है, जहां लोगो को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?