लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 'देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं', अपने घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले के बाद बोले केजरीवाल

By विशाल कुमार | Updated: March 31, 2022 13:42 IST

भाजपा की युवा ईकाई ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान बुधवार को उनके आवास के बाहर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ और हिंसा की थी।आम आदमी पार्टी ने कल कहा था कि भाजपा केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है।दिल्ली पुलिस ने तोड़फोड़ के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ और हिंसा किए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह देश के लिए अपनी जान दे सकते हैं।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने कल कहा था कि भाजपा केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह उन्हें चुनाव में हराने में असमर्थ है। 

भाजपा की युवा ईकाई ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान बुधवार को उनके आवास के बाहर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल नहीं, बल्कि देश महत्वपूर्ण है। मैं देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं। ऐसे उपद्रव से भारत की प्रगति नहीं हेागी। अगर केंद्र की सत्ता में बैठी देश की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे उपद्रव पर उतारू होती है तो इससे लोगों के बीच खराब संदेश जाएगा। लोग सोचेंगे कि यह (किसी भी मसले से निपटने का) सही तरीका है।’’

हरहाल, भाजपा ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों का ‘‘मजाक उड़ाने’’ वाली केजरीवाल की टिप्पणियों के खिलाफ ‘‘जन आक्रोश’’ के बाद आम आदमी पार्टी पर एक नाटक रचने और ‘‘विक्टिम कार्ड’’ खेलने का आरोप लगाया। 

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आवास पर कथित तोड़फोड़ के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली पुलिसआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार