लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पीएचडी डिग्री प्रदान की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 11:50 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जुलाई पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को कलकत्ता विश्वविद्यालय की तरफ से पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई है।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कलकत्ता विश्वविद्यालय ने 58 वर्षीय द्विवेदी को उनकी थीसीस जिसका शीर्षक ‘भारतीय राज्यों के राजकोषीय और ऋण धारणीयता का मापन - एक वैकल्पिक दृष्टिकोण' है, उसके लिए ‘विकास अर्थव्यवस्था’ में 23 जुलाई को पीएचडी की डिग्री दी।

1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ने विकास अध्ययन के लिए शहर स्थित संस्थान के प्रोफेसर (डॉ) अचिन चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में पीएचडी पूरी की।

द्विवेदी ने विकास अर्थव्यवस्था में स्नातकोत्तर डिग्री लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की और कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनके शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।

द्विवेदी नौ वर्षों तक पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त सचिव रहे हैं और उन्होंने राज्य में आमूल-चूल सार्वजनिक वित्त प्रबंधन सुधारों को लागू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र