लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, AICC प्रभारी अजय माकन ने दिए संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2021 13:42 IST

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व वाले खेमे ने पिछले साल कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की मांग को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सचिन पायलट के समर्थक 18 विधायकों के बगावत करने से गहलोत सरकार पर संकट मंडराने लगा था। 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के बाद राजस्थान का विवाद सुलझाने में जुटीं कांग्रेसराजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार: माकन28 और 29 जुलाई को हो सकता है फैसला

पंजाब कांग्रेस में विवाद के निपटारे के बाद कांग्रेस आलाकमान का सारा ध्यान अब राजस्थान पर है। इसके लिए पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने आज जयपुर का दौरा किया। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही अंदरुनी कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस अब सक्रिय हो गई है। इसके तहत राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में जल्द मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी उम्मीद है।

अपनी जयपुर यात्रा के दौरान अजय माकन ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल पर जल्द ही फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 और 29 जुलाई को वह दोबारा दौरा करेंगे, उस वक्त मंत्रिमंडल फेरबदल के आलावा राज्य भर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और विभिन्न निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों पर भी कांग्रेस विधायकों से बातचीत होगी।

विधायक दल की बैठक या स्वागत समारोह?

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा आज विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की खबरें थी लेकिन इस बैठक का न्योता सचिन पायलट को न मिलने की खबर से हंगामा हो गया। इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर बैठक की बात से इनकार करते हुए इसे दिल्ली से आए नेताओं का स्वागत समारोह बताया। 

पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस का ध्यान 

हाल में पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद सुलझाने के बाद पार्टी आलाकमान ने अपना सारा ध्यान राजस्थान पर केंद्रित कर दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व वाले खेमे ने पिछले साल कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की मांग को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सचिन पायलट के समर्थक 18 विधायकों के बगावत करने से गहलोत सरकार पर संकट मंडराने लगा था। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह