लाइव न्यूज़ :

साल के आखिरी दिन भी दिल्ली में CAA के खिलाफ हुए प्रदर्शन, समर्थन में भी नारेबाजी

By भाषा | Updated: January 1, 2020 04:19 IST

शाहीन बाग में महिलाओं और कॉलेज विद्यार्थियों समेत बड़ी संख्या लोग प्रदर्शन स्थल पर सीएए का विरोध करने पहुंचे। उनके हाथों में पोस्टर, तख्तियां और तिरंगे थे।

Open in App

इस साल के आखिरी दिन मंगलवार को कनॉट प्लेस, शाहीन बाग और साकेत समेत दिल्ली के कई स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं समेत लोगों ने प्रदर्शन किया और उम्मीद जतायी कि नए साल में इस कानून को वापस ले लिया जाएगा।

हालांकि साकेत पीवीआर अनुपम में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे कुछ लोगों का सीएए समर्थकों से सामना हो गया।

शाहीन बाग में महिलाओं और कॉलेज विद्यार्थियों समेत बड़ी संख्या लोग प्रदर्शन स्थल पर सीएए का विरोध करने पहुंचे। उनके हाथों में पोस्टर, तख्तियां और तिरंगे थे।

स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा, ‘‘मैं इस आस से आया हूं कि नए साल में कुछ अच्छा होगा। मैं यहां आया हूं क्योंकि मुझे बताया गया कि जामिया और एएमयू के बाद यदि आपको उम्मीद जगानी है तो शाहीन बाग जाइए।’’

उधर, पीवीआर साकेत अनुपम में जब सीएएए विरोधी तख्तियां लेकर पहुंचे और ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ गीत गाने लगे तो फिल्म देखने पहुंचे लोगों में से अनेक ने ‘ मोदी जिंदाबाद, सीएए जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

सीएए विरोधियों में सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी और वकील वृंदा ग्रोवर भी शामिल थीं। ग्रोवर ने कहा, ‘‘ हमने यह जगह इसलिए चुनी क्योंकि हम अपना विरोध शहर के हर हिस्से में ले जाना चाहते हैं...।’’

हाशमी ने कहा, ‘‘ विचार शांतिपूर्ण और कलाकत्मक ढंग से विरोध प्रदर्शन करने का है...।’’ उधर, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएए, आर्थिक मंदी और अन्य मुद्दों पर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठने की कोशिश की लेकिन पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने लगे गई।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार