लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून पर हिंसाः बीजेपी ने कहा- छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर उन्हें बनाया जा रहा मोहरा, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 16, 2019 18:01 IST

CAA Protests: संबित पात्रा ने कहा कि सीएए में किसी भी हिंदुस्तानी नागरिक का चाहे वो हिंदू हो, मुसलमान हो या अन्य किसी भी जाति या धर्म का हो उसके किसी भी अधिकार का हनन नहीं हो रहा।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने कहा है कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है।उसने कहा कि छात्रों मोहरा बना कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने की साजिश कुछ पॉलिटिकल पार्टियां कर रही हैं।

नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा है कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर और उन्हें मोहरा बना कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने की साजिश कुछ पॉलिटिकल पार्टियां कर रही हैं। ये छात्र पढ़े लिखे हैं, लेकिन कुछ लोग और दल अपने स्वार्थपूर्ण राजनीतिक हितों को साधने के लिए इन्हें मिसलीड कर रहे हैं। 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि छात्रों के कंधे पर बन्दूक रखकर जिस प्रकार से उन्हें मोहरा बनाया जा रहा है और अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने का प्रयास कुछ पॉलिटिकल पार्टियां कर रही हैं, वो कल से हम दिल्ली में देख रहे हैं और आज लखनऊ में भी हमने देखा है। बता दें कि कल दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसमें हिंसक घटनाएं सामने आईं। वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प देखी गई।

संबित पात्रा ने कहा कि सीएए में किसी भी हिंदुस्तानी नागरिक का चाहे वो हिंदू हो, मुसलमान हो या अन्य किसी भी जाति या धर्म का हो उसके किसी भी अधिकार का हनन नहीं हो रहा। ये सच्चाई है कि आज सारी राजनीतिक पार्टियां जो विपक्ष में हैं, उन्होंने नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ बिना किसी तथ्य के एक मोर्चा खोला है। 

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'शनिवार को राहुल गांधी ने एक रैली की थी, लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी खुद को रिलॉन्च करना चाहते हैं। ऐसा क्यों है कि शनिवार को ही राहुल गांधी खुद को पुनः लॉन्च करने की कोशिश करते हैं और रविवार से ही देश में आगजनी लॉन्च हो जाती हैं।'

उन्होंने कहा, 'ओवैसी आजकल हर विषय पर हिंदू, मुसलमान करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उसी प्रकार आम आदमी के अमानतुल्ला काम कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने तो कहा है कि मुझे किसी को रखने की जरुरत नहीं है, मैं स्वयं ही सभी जाति-धर्म के नाम पर बंगाल को बांट दूंगी। सीएए अधिकार छीनने का नहीं बल्कि अधिकार देने का कानून है, उसमें जिस प्रकार शांति और चैन छीनने का काम कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और टीएमसी कर रही है, वो निंदनीय है।' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन बिल 2019संबित पात्राकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह