लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: मुजफ्फरनगर में मौलाना असद के परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- अभी भी पुलिस हिरासत में हैं बेकसूर

By स्वाति सिंह | Updated: January 4, 2020 13:23 IST

प्रियंका ने पहले एक स्थानीय मदरसे के मौलाना से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य पर प्रभावित लोगों से मिलते हुए रुकैया परवीन नामक उस युवती से मुलाकात की जिसकी जल्द ही शादी तय है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका गांधी ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मुलाकात कीप्रियंका ने पहले एक स्थानीय मदरसे के मौलाना से मुलाकात की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जाकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की और कहा कि जहां भी अन्याय होगा वहां कांग्रेस खड़ी होगी।

प्रियंका ने पहले एक स्थानीय मदरसे के मौलाना से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य पर प्रभावित लोगों से मिलते हुए रुकैया परवीन नामक उस युवती से मुलाकात की जिसकी जल्द ही शादी तय है। रुकैया के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और उसने तोड़फोड़ की एवं वह बहुत सारा समान ले गयी ।

प्रियंका ने इस लड़की का उल्लेख करते हुए कहा, ''उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने इसके घर में घुसकर समान तोड़फोड़ दिया । लड़की के सिर पर चोट लगी है।'' उन्होंने कहा, ''जहां जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे। हम हर संभव मदद करेंगे।'' कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''मैंने हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को चिट्ठी लिखी जिसमें कई मामलों का विवरण है। हमने उन्हें बताया कि पुलिस ने किस तरह लोगों को बेवजह मारा-पीटा है। ''

उन्होंने कहा, ''अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो पुलिस कार्रवाई करे। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पुलिस घरों में घुसकर मारपीट कर रही है। पुलिस का काम न्याय दिलाना है, लेकिन यहां तो उलटा हुआ है।'' सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर के बाद प्रियंका मेरठ भी जा सकती हैं। उन्हें और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पिछले दिनों मेरठ जाने से रोक दिया गया था।

प्रियंका ने इससे पहले बिजनौर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मारे गए दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेशकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह