लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: लखनऊ में सीएम के आदेश पर हुई पहली कार्रवाई, एक प्रदर्शकारी पर लगा 1 लाख 72 हजार का जुर्माना

By स्वाति सिंह | Updated: December 21, 2019 13:31 IST

बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों की प्रॉपर्टी जब्त करने की बात कही थी। इस आदेश के बाद आज पहली कार्रवाई भी हुई। बताया जा रहा है कि लखनऊ में प्रदर्शनकारी के घर की पहली कुर्की की कार्यवाही डालीगंज में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाएं बंद दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों की प्रॉपर्टी जब्त करने की बात कही थी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ में शुक्रवार को माहौल शांत रहा। हालांकि यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन की खबर सामने आई, लेकिन राजधानी में सीएम योगी की चेतावनी काम आई। हालांकि गुरुवार को हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाएं बंद दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में गुरूवार की देर रात निर्देश जारी किया। अवस्थी ने सरकारी आदेश में कहा है, 'यह आदेश 19 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे से 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा ।'

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह के दुष्प्रचार और लोगों की भावनाएं भड़काने वाली कोई पोस्ट को प्रसारित होने रोकने के लिए राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कल जुमे की नमाज होने की वजह से किसी तरह की कोई अशांति पैदा न हो, इस वजह से प्रशासन ने यह कदम उठाया है। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसक प्रदर्शन पर सख्त रुख अपनाया था और सार्वजनिक संपत्ति को हुई नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति से करने की बात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर कांग्रेस, सपा और वाम दलों ने पूरे देश को आग में झोंक दिया है।’’

बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों की प्रॉपर्टी जब्त करने की बात कही थी। इस आदेश के बाद आज पहली कार्रवाई भी हुई। बताया जा रहा है कि लखनऊ में प्रदर्शनकारी के घर की पहली कुर्की की कार्यवाही डालीगंज में हुई। यहां एक उपद्रवी को पहचानते हुए उसे हफ्ते के अंदर 1 लाख 72 हजार रूपये जमा करने के निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही उसके कपड़े की दुकान ताला जड़ दिया गया है। वहीं, लखनऊ में हुए हिंसा के दौरान पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लिया।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह