लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: मंगलौर में हिरासत में लिए गए 15 पत्रकार, पुलिस ने रिपोर्टिंग करने से रोका

By स्वाति सिंह | Updated: December 20, 2019 15:42 IST

कर्नाटक ने गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने रिपोर्ट्स में कहा कि मंगलौर में पुलिस हिरासत में लिए गए दो केरल पत्रकारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, वे केरल से आए थे, उन्हें वापस भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने 10 पत्रकारों को हिरासत में लिया था।पुलिस ने कहा कि यहां पर रिपोर्टिंग की अनुमति नहीं है

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बताया जा रहा है कि केरल के चार स्थानीय चैनल के पत्रकारों और क्रू मेंबर्स को मंगलौर में रिपोर्टिंग करने से रोका गया और उनसे आईडी मांगी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केरल स्थित तीन न्यूज चैनलों न्यूज 24, मीडिया वन और एशियानेट के पत्रकार और क्रू को कर्नाटक के मंगलौर में रिपोर्टिंग से रोक दिया गया था।

मंगलौर में गुरुवार को हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी ने रिपोर्टर को रोक दिया जब वह ऑन-एयर था। पुलिस अधिकारी ने इस दौरान रिपोर्टर से पहचान पत्र दिखाने को कहा। इस पर रिपोर्टर ने संस्थान द्वारा दिए गए आईडी कार्ड को दिखाया लेकिन पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये सरकार द्वारा जारी किया गया नहीं है।

द न्यूज़ मिनट में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने 15 पत्रकारों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कहा कि यहां पर रिपोर्टिंग की अनुमति नहीं है, ये कहते हुए वहां से मीडियाकर्मियों को हटा दिया गया। वहीं, पुलिस कमिश्नर पीएस हर्षा ने मीडिया को बताया की कुछ लोग, जिनके पास किसी संस्थान या सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड नहीं है और वे मीडिया के नहीं हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि राजधानी बेंगलुरु में भी इस एक्ट के खिलाफ इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने अपना विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर रामचंद्र गुहा ने कहा कि असली 'टुकडे़-टुकडे़ गैंग' दिल्ली में बैठे भारत के शासक हैं।

कर्नाटक ने गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने रिपोर्ट्स में कहा कि मंगलौर में पुलिस हिरासत में लिए गए दो केरल पत्रकारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, वे केरल से आए थे, उन्हें वापस भेज दिया गया है। उन्होंने कहा 'बहुत से लोग पड़ोसी राज्य से आए थे और उनकी उपस्थिति के कारण बहुत सारी हिंसा पैदा हुई है। आज स्थिति शांतिपूर्ण है, यह नियंत्रण में है। हम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से बातचीत कर रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को दक्षिण कन्नड जिले में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। यह कदम मंगलुरु शहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद उठाया गया। इस बारे में जारी अधिसूचना में कहा गया कि यह फैसला सोशल मीडिया मंचों का दुरुपयोग रोकने और शांति व्यवस्था को भंग होने से बचाने के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि सीएए के खिलाफ मंगलुरु में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गोलियों से दो लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :कर्नाटकनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज