लाइव न्यूज़ :

CAA, NRC पर प्रदर्शन, ‘अमित शाह वापस जाओ’ के नारे लगाए और हवा में काले रंग के गुब्बारे उड़ाए

By भाषा | Updated: January 18, 2020 16:46 IST

इन प्रदर्शनकारियों ने खुद को संविधान संरक्षण समिति का सदस्य बताते हुए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ भी नारे लगाए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाद में पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाह बेंगलुरु पहुंचे थे।वह सीएए को लेकर एक जनसभा को शाम में संबोधित करने के लिए हुबली जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले यहां प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने ‘अमित शाह वापस जाओ’ के नारे लगाए और हवा में काले रंग के गुब्बारे उड़ाए। पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

इन प्रदर्शनकारियों ने खुद को संविधान संरक्षण समिति का सदस्य बताते हुए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ भी नारे लगाए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाद में पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया।

खबरों के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध के तौर पर काले गुब्बारे भी हवा में उड़ाए। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाह बेंगलुरु पहुंचे थे। वह सीएए को लेकर एक जनसभा को शाम में संबोधित करने के लिए हुबली जाएंगे। यह भाजपा के देशव्यापी जन जागरण अभियान का हिस्सा है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय संस्कृति और परंपरा का “ध्वजवाहक” बताया। वेदांत भारती द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण में शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संस्कृति और परंपरा के ध्वजवाहक के रूप में दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं।’’

अपनी बात को साबित करने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ लेने से पहले वाराणसी में गंगा में डुबकी लगायी और गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि मोदी ने पशुपतिनाथ मंदिर में भारत सरकार की ओर से विशेष प्रार्थना के लिए लाल चंदन भेजा।

शाह ने धर्मनिरपक्षेता की गलत व्याख्या करने और देश की श्रेष्ठ चीजों का सम्मान करने से रोकने को लेकर पिछली सरकारों की आलोचना भी की । उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन लंबे समयांतराल के बाद हमारे पास ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो संदेश देते हैं कि दुनिया को देने के लिए हमारे पास काफी चीजें हैं।’’

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनअमित शाहकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज