लाइव न्यूज़ :

"सीएए अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है, इससे पड़ोसी देशों में पीड़ित हिंदुओं, सिखों और बौद्धों को मदद मिलेगी", रविशंकर प्रसाद ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 12, 2024 14:29 IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सीएए कतई देश के अल्पसंख्यकों और खासकर मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर प्रसाद ने कहा कि सीएए कतई देश के मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैसीएए पड़ोसी देशों के पीड़ित हिंदुओं, सिखो और बौद्धों समेत अल्पसंख्यक धर्मों के लोगों की मदद करेगाइसके लिए मैं सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं

पटना: केंद्र सरकार द्वारा देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सीएए कतई देश के अल्पसंख्यकों और खासकर मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार देश में सीएए लागू करने के लिए केंद्र सरकार की सराहना करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मैं भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस कानून का उद्देश्य पड़ोसी देशों के उन हिंदुओं, पारसियों, सिखों, बौद्धों और जैनियों की मदद करना है जो पीड़ित हैं। वे भारत आएं और यहां पर उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।''

इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी सीएए लागू किये जाने प्रशंसा करते हुए कहा कि "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उठाया गया एक बहुत ही अच्छा कदम है। इसके लागू होने से पड़ोसी देशों में बिना किसी नागरिकता के रह रहे हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध धर्म के लोग भारत आ सकते हैं और यहां की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं।"

इससे पहले दिन में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए इसे आम चुनावों से पहले लागू किया गया है।

उन्होंने कहा, "इस नियम को लाने में उन्हें 4 साल और 3 महीने लग गए। बिल दिसंबर 2019 में पारित हो गया था। कानून 3-6 महीने के भीतर बन जाना चाहिए था। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से नौ एक्सटेंशन मांगे और 4 साल और 3 महीने लग गए और कल रात चुनाव से कुछ समय पहले नियमों को अधिसूचित किया।“

जयराम रमेश के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करके भाजपा ने विभाजनकारी राजनीति को फिर से हवा देने का प्रयास किया है।

मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन के लिए नियमों की अधिसूचना की घोषणा की है।

मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए और 2019 में संसद द्वारा पारित सीएए नियमों का उद्देश्य  31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों सहित सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है।

टॅग्स :CAAravi shankar prasadकांग्रेसनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो