लाइव न्यूज़ :

सीएए मानवीय आधार पर लाया गया, विपक्षी दल अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं: बीजेपी

By भाषा | Updated: February 16, 2020 20:28 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के लिए जाने वाले शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के बारे में पूछे जाने पर भूपेंद्र ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जो निर्णय लिया है वह उसी के अनुकूल है। केंद्रीय गृह मंत्री ने हमेशा कहा है कि संवाद के लिए हमारी सरकार के द्वार कभी बंद नहीं हुए हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) मानवीय आधार पर लाया गया है लेकिन दुखद है कि विपक्षी दल इसे लेकर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के बिहार प्रभारी यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि मानवीय आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रताड़ित लोगों (गैर-मुस्लिम शरणार्थियों) को नागरिकता देने के बारे में है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के लिए जाने वाले शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के बारे में पूछे जाने पर भूपेंद्र ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जो निर्णय लिया है वह उसी के अनुकूल है। केंद्रीय गृह मंत्री ने हमेशा कहा है कि संवाद के लिए हमारी सरकार के द्वार कभी बंद नहीं हुए हैं। जामिया विश्वविद्यालय के दिल्ली पुलिस द्वारा पिटाई से संबंधित वायरल वीडियो के बारे पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता पर उन्हें यकीन नहीं है।

इसकी सही जानकारी अभी नहीं है इसलिए इसपर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की आज संपन्न बैठक में शामिल होने आए भूपेंद्र ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए 22 फरवरी को यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा अपनी इस यात्रा के दौरान पार्टी के 11 नवनिर्मित जिला स्तरीय कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।

ये कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और पार्टी के साहित्य के प्रसार केंद्र के रूप में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक होगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस साल के अंत में बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव में राजग की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सहित अन्य नेता शामिल हुए ।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील