लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायु सेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-295 का टाटा एयरबस वडोदरा में करेगी निर्माण

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2022 17:03 IST

भारत डिफेंस के क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' की ओर निरंतर बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार भी आत्मनिर्भर भारत को तेजी से बढ़ावा दे रही है। इसी के तहत वायु सेना के लिए C-295 परिवहन विमान गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस द्वारा निर्मित किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के लिए C-295 परिवहन विमान गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस द्वारा निर्मित किया जाएगा। रक्षा अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। दरअसल, भारत डिफेंस के क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' की ओर निरंतर बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार भी आत्मनिर्भर भारत को तेजी से बढ़ावा दे रही है। अब ऐसे कई सैन्य हथियार से लेकर अन्य उपकरण हैं, जिन्हें भारतीय सेना की उपयोगिता के लिए देश में ही निर्मित किया जा रहा है।   

रक्षा सचिव अजय कुमार ने आज कहा कि गुजरात के वडोदरा में एयरबस सी-295 परिवहन विमान के उत्पादन के लिए एक विनिर्माण सुविधा स्थापित की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि सुविधा की स्थापना का शिलान्यास समारोह 30 अक्टूबर को होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

रक्षा अधिकारी ने कहा, "पहली बार, सी-295 विमान का निर्माण यूरोप के बाहर किया जाएगा।" पिछले साल सितंबर में, भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ लगभग 21,000 करोड़ रुपये का सौदा किया, जिसमें 56 सी-295 परिवहन विमान खरीदने के लिए भारतीय वायुसेना के पुराने एवरो -748 विमानों को बदलने के लिए एक परियोजना के तहत भारत में सैन्य विमानों का निर्माण शामिल है। यह पहलीबार हो रहा है कि सैन्य विमान भारत की किसी निजी कंपनी के द्वारा विनिर्माण किया जाएगा।

समझौते के तहत, एयरबस चार साल के भीतर सेविले, स्पेन में अपनी अंतिम असेंबली लाइन से 'फ्लाई-अवे' स्थिति में पहले 16 विमान वितरित करेगा और बाद में 40 विमान भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) द्वारा निर्मित और असेंबल किए जाएंगे।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सIAF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील