लाइव न्यूज़ :

अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट उपचुनाव: ऋतुजा लटके 47306 वोट से आगे, नोटा 11569 दूसरे स्थान पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2022 13:45 IST

By-Election Results 2022: मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण संबंधित सीट पर आवश्यक हुए उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी दौड़ से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने से यह चुनाव महज औपचारिकता रह गया।दसवें दौर की मतगणना के अंत में ऋतुजा लटके को 61956 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा विकल्प के पक्ष में अब तक 11569 वोट पड़े हैं, जिससे छह अन्य निर्दलीय उम्मीदवार बहुत पीछे रह गए हैं।

By-Election Results 2022: मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके आसान जीत की ओर हैं और उन्हें रविवार को अब तक 61956 वोट मिले हैं। उनके बाद उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) विकल्प के पक्ष में 11569 मत पड़े हैं।

मतों की गिनती के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण संबंधित सीट पर आवश्यक हुए उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी दौड़ से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने से यह चुनाव महज औपचारिकता रह गया।

दसवें दौर की मतगणना के अंत में ऋतुजा लटके को 61956 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा विकल्प के पक्ष में अब तक 11569 वोट पड़े हैं, जिससे छह अन्य निर्दलीय उम्मीदवार बहुत पीछे रह गए हैं। नोटा मतदाताओं को चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करने का विकल्प देता है।

शिवसेना के रमेश लटके ने अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट का दो बार प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 56 सीट पर जीत हासिल की थी। इस साल मई में रमेश लटके के निधन के कारण यह संख्या घटकर 55 रह गई थी।

जून में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 शिवसेना विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार (एमवीए) गिर गई थी। इसके बाद शिंदे भाजपा के साथ गठबंधन में मुख्यमंत्री बने। एमवीए सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला है। एमवीए के घटक दल-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस, दोनों ने ऋतुजा लटके की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। 

टॅग्स :उपचुनावशिव सेनामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'