लाइव न्यूज़ :

By Election Result: पाँच राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 5 पर मिली हार, जानिए विस्तृत परिणाम

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 08, 2022 5:16 PM

By Election Result: मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है, जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं।बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था।7 सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

By Election Result: पांच राज्यों में विधानसभा की छह सीटों और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था।

7 सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को 2 सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस ने छ्त्तीसगढ़ और राजस्थान उपचुनाव पर कब्जा कर लिया। बीजू जनता दल को एक सीट और सपा और रालोद गठबंधन को दो सीट पर कब्जा कर लिया। मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट बरकरार रखा है।

उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की जीत

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार 26852 वोटों से जीत गए हैं। विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई थी। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।

कांग्रेस ने यहां से दिवंगत विधायक के बेटे अनिल कुमार को उतारा है तो भाजपा की तरफ से पूर्व विधायक अशोक कुमार पींचा मैदान में थे। उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है, जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है।

भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी को हराया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रह्मानंद नेताम को हराया। उत्तर प्रदेश में खतौली सीट पर राष्ट्रीय लोक दल ने बाजी मार ली। रालोद उम्मीदवार मदन भैया ने जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी को हराया।

रामपुर सदर सीट पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी समाजवादी पार्टी के मो. आसिम रजा को 33000 से अधिक मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से कुढ़नी सीट छीन ली।

मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतो से पराजित किया

इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतो से पराजित कर दिया। कुढ़नी सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में गुप्ता को 76,653 मत प्राप्त हुए जबकि कुशवाहा को 73,008 वोट मिले।

ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर मतगणना में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार बरसा सिंह बरिहा को 120672 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को 78034 मत मिले। इन सीट के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा,''उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर एवं खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।

भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है, इसके लिए आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं जनता-जनार्दन के प्रति आभार।'' मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव, रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना और खतौली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया ने जीत हासिल की है।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशबिहारओड़िसाछत्तीसगढ़राजस्थानमैनपुरीअशोक गहलोतकांग्रेसबीजू जनता दल (बीजेडी)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टSukma Naxalite surrender: सिर पर 36 लाख रुपए का इनाम, दो महिला समेत छह नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

भारतRahul Gandhi On Narendra Modi: 'मोदी दोबारा पीएम नहीं बनेंगे', 55 सेकंड के वीडियो में बोले राहुल गांधी

क्राइम अलर्टRajasthan: बेटे की लव मैरिज, मां को किया निर्वस्त्र, फिर हुई मारपीट, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

भारतChhattisgarh 10th 12th Result 2024: लड़कियों की बल्ले-बल्ले, 10वीं में सिमरन, 12वीं में महक अग्रवाल फर्स्ट

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- क्या राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ!

भारत अधिक खबरें

भारतबलात्कार पीड़िता को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर किया गया, महिला आयोग ने किया चौंकाने वाला दावा

भारतBengaluru Traffic Advisory: नागवाड़ा फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड बंद, 10 मई से चेक रूट डायवर्जन

भारतUttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 4: 13 मई को 13 सीट पर मतदान, भाजपा पर पुराना प्रदर्शन दोहराने का दबाव!, नए खिलाड़ी को अखिलेश ने उतारा...

भारतPawan Singh Karakat Lok Sabha seat: पवन सिंह ने भरा पर्चा, खेल बिगाड़ने अक्षरा सिंह आएंगी मैदान में!, आखिर क्या है माजरा

भारतLok Sabha Elections 2024: पहले तीन चरणों के मतदान ने पीएम मोदी को बेचैन किया, शरद पवार ने कहा- भाषणों में खुलेआम मुस्लिम समुदाय का कर रहे जिक्र