लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: प. बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट दोपहर 1 बजे तक 48.28% हुआ मतदान, जानें झारखंड-तमिलनाडु की सीट के आकड़ें

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2023 14:13 IST

चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में 44.58% और झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 49.88% मतदान दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोपहर एक बजे तक तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 44.58% हुई वोटिंग जबकि झारखंड में दोपहर 1 बजे तक रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 49.88% मतदान दर्ज किया गया हैतमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा सीट पर सोमवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 48.28% मतदान दर्ज किया गया है। इसी के साथ चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में 44.58% और झारखंड में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 49.88% मतदान दर्ज किया गया है।

बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव में सत्ता दल टीएमसी, विपक्षी भाजपा और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल और भाजपा ने क्रमशः देबाशीष बनर्जी और दिलीप साहा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि वाम दलों ने कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास को समर्थन दिया है। तृणमूल के तीन बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। 

वहीं झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव में भाजपा समर्थित राजग प्रत्याशी सुनीता चौधरी और महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो सहित कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है। आजसू ने उपचुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है। रामगढ़ में कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। 

जबकि तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ई.वी.के.एस ईलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के के. एस. थेन्नारासरु के बीच होने की संभावना है। कांग्रेस विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :चुनाव आयोगउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला