लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 47 लोगों की मौत, CM रावत ने किया मुआवजे का ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2018 14:40 IST

उत्तराखंड़ के पौड़ी-गढ़वाल के धूमाकोट इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 45 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है और 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

Open in App

देहरादून, 01 जुलाईः उत्तराखंड़ के पौड़ी-गढ़वाल के धूमाकोट इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 47 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसकी वजह से भीषण हादसा हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पौड़ी-गढ़वाल जिले के नानीदंडा इलाके में बस उस समय अनियंत्रित हो गई जब सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने की कोशिश की गई और वह गहरी खाई में गिर गई। बस भौन से रामनगर की ओर जा रही थी तभी ग्वीन पुल के पास करीब 200 मीटर नीचे बस गिर गई। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से राहत-बचाव कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और एसडीआरएफ की टीम को हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना किया गया। हादसे के समय बस में कुल 58 यात्री सवार थे। हालांकि, क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने के कारण हादसा होने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हादसे के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इधर, हादसे को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि मैंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बात की है और उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। साथ ही साथ मैं घटनास्थल का मौका मुआयना करने जा रहा हूं।

यहां जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने दुर्घटना में मारे गये यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ये भी निर्देश दिये हैं कि आवश्यक होने पर घायलों को बेहतर उपचार हेतु देहरादून लाने के लिए हैलीकॉप्टर का प्रयोग भी किया जाए।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सड़क दुर्धटनाउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे