लाइव न्यूज़ :

बुरका विवाद: घर में नजरबंद किये गये एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान, जा रहे थे धरना देने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 16, 2022 22:48 IST

मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि वारिस पठान को एहतियान नजरबंद किया गया है। पुलिस को आशंका थी कि वारिस पठान के प्रदर्शन स्थल पर जाने से तनाव भड़क सकता था। इसलिए पुलिस ने एआईएमआईएम के पूर्व विधायक को उनके वर्ली आवास पर नजरबंद कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्दे वारिस पठान को बुरका विवाद में घर पर नजरबंद कर दिया हैमुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि वारिस पठान को एहतियान नजरबंद किया गया हैकर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद ने तेजी से पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया है

मुंबई: पुलिस ने एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान को बुरका विवाद में घर पर नजरबंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विरास पठान बुरका प्रतिबंध के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से लिए घर से निकल रहे थे तभी मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें नजरबंद करने का आदेश सुनाया।

इस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि वारिस पठान को एहतियान नजरबंद किया गया है। पुलिस को आशंका थी कि वारिस पठान के प्रदर्शन स्थल पर जाने से तनाव भड़क सकता था। इसलिए पुलिस ने एआईएमआईएम के पूर्व विधायक को उनके वर्ली आवास पर नजरबंद कर दिया। 

वहीं मुंबई पुलिस के दावे के उलट वारिस पठान ने कहा कि एआईएमआईएम की महिला शाखा द्वारा मुस्लिम महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध की व्यवस्था की, जिन्हें मुंबई के मलाड में हिजाब पहनने से मना कर दिया गया था। इसके विरोध में 2 से 5 बजे के आसपास प्रदर्शन होगा। मैं शांतिपूर्ण विरोध में शामिल होने के लिए वहां जाना चाहता था लेकिन पुलिस ने मुझे जबरदस्ती मेरे घर में नजरबंद कर दिया है।

इस मामले में ट्वीट करते हुए वारिस पठान ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे मुंबई पुलिस ने मेरे वर्ली आवास पर नजरबंद कर दिया है क्योंकि मुझे हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ मलाड मुंबई में एआईएमआईएम मुंबई महिला इकाई द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था। क्या महाविकास अघाड़ी सरकार के शासन में लोकतंत्र बचा है?"

मालूम हो कि इससे पहले बुरका प्रतिबंध पर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन औवैसी ने इस मामले में जबरदस्त वकालत करते हुए यहां तक कह दिया था कि आने वाले वक्त में एक दिन ऐसा आयेगा कि हिजाब पहने वाली लड़की इस मुल्क की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि याद वो दिन देखने के लिए मैं जिंदा न रहूं लेकिन एक दिन ऐसा होकर रहेगा।  

कर्नाटक उडुपी जिले में पिछले महीने शुरू हुए हिजाब विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब एक कॉलेज ने कुछ मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर आने के कारण कैंपस में प्रवेश करने से मना कर दिया था। उसके बाद इस हिजाब विवाद ने तेजी से पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया है।

कुल मिलाकर हिजाब एक ऐसा विवादास्पद मामला बन गया है कि इस मसले पर केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आवाजें उठ रही हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से भी हिजाब को लेकर मामले में कड़ी प्रतिक्रिया आ रही हैं।

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को बुलाकर अपना विरोध भी दर्ज कराया था। इसके साथ ही इस्लामिक संगठन ने भी मामले में चिंता जताते हुए विरोध किया था, लेकिन भारत सरकार की ओर से संगठन के बयान को भ्रामक और तथ्यों से परे बताते हुए खारिज कर दिया गया था।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप