लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव को लेकर आईएएस अफसर को इंस्टाग्राम में पोस्ट करना पड़ा भारी, पद से हटाए गए

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2022 14:29 IST

दरअसल, उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अभिषेक सिंह को अहमदाबाद-बापूनगर और असरवा में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर "अपनी पोस्टिंग" की तस्वीरें साझा की। इस पर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकंट्रोवर्सियल पोस्ट के कारण नौकरशाह को पद से हटाया गयाअभिषेक सिंह ने इंस्टाग्राम पर "अपनी पोस्टिंग" की तस्वीरें साझा की थींउन्हें गुजरात चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था

नई दिल्ली: एक नौकरशाह को गुजरात चुनाव को लेकर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करना भारी पड़ गया। कंट्रोवर्सियल पोस्ट के कारण उसे पद से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट को शेयर करने पर एक अधिकारी को गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया गया है। 

चुनाव आयोग के एक आदेश में कहा गया है कि अभिषेक सिंह ने इंस्टाग्राम पर "अपनी पोस्टिंग" की तस्वीरें साझा की थीं और अपनी आधिकारिक स्थिति को "पब्लिसिटी स्टंट" के रूप में इस्तेमाल किया। दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश कैडर के एक अधिकारी अभिषेक सिंह से जुड़ा है। उन्हें अहमदाबाद-बापूनगर और असरवा में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। 

सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने अधिकारी के इंस्टा पोस्ट को "बहुत गंभीरता से लिया" और इसलिए, उन्हें "सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों से तुरंत मुक्त कर दिया गया है और अगले आदेश तक चुनाव संबंधी किसी भी कर्तव्य से वंचित कर दिया गया है।"

अधिकारी को आज निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने का भी आदेश दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि वह अपने पर्यवेक्षक कर्तव्यों के लिए प्रदान की गई सभी सरकारी सुविधाओं से भी मुक्त कर दिया गया है।

सिंह के स्थान पर एक और आईएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी कृष्णा बाजपेई को नियुक्त किया गया है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को नई सरकार के लिए मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज