लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: धराशायी इमारतों के मलवे से निकला एक और शव, मरने वालों की संख्या पहुंची 9

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2018 08:24 IST

इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। सीएम योगी ने मृतकों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाईः ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की घटना में बीती रात एक और शव मिला है, जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। वहीं, इस घटना के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 18 अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है,  जिसमें ठेकेदारों, उप-ठेकेदारों, बिल्डरों, संपत्ति डीलरों और वास्तुकार शामिल हैं। 

इधर, इस घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। सीएम योगी ने मृतकों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के लिए भी 50 हजार का ऐलान किया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) विभा चहल को पद से हटा दिया गया है।

पुलिस जांच में पता चला है कि एक साल पहले इमारतों में से एक का निर्माण किया गया था और इसमें फ्लैट बिक्री के लिए तैयार थे। पुलिस की एफआईआर मुताबिक, खसरा नंबर 5, शाहबेरी में संपत्ति का निर्माण जीके होम द्वारा किया गया था। एफआईआर बताती है कि निर्माता "जानबूझकर" निर्माण के लिए "खराब गुणवत्ता सामग्री" का इस्तेमाल करता था। 

मिली जानकारी के अनुसार, एफआईआर की कॉपी में साफ-साफ लिखा गया है कि ठेकेदारों भवनों का निर्माण करने में "खराब गुणवत्ता सामग्री" का इस्तेमाल करता था। यही वजह है कि इमारते अचानक से ध्वस्त हो गए।

घटना 17 जुलाई की रात 9 बजे की है। लेकिन तब से लेकर अभी तक बचाव कार्य जारी है। संकरी गली होने के कारण एनडीआरएफ की टीम और ऐम्बुलेंस को पहुंचने में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। लेकिन एनडीआरएफ की टीम का मानना है कि मलबे में कई लोग जीवित भी हो सकते हैं, इसलिए मलबे को धीरे-धीरे हटाने की कोशिश की जा रही है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो