लाइव न्यूज़ :

बूढ़ी गंडक नदीः  स्नान करने के दौरान डूबने से एक साथ चार की मौत, मृतकों की उम्र 12 से 18 के बीच

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2025 19:16 IST

Budhi Gandak River: घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार डूबने वालों में दो किशोर एवं दो युवक शामिल है।एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों की डूबने से मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रौशन कुमार, नीतीश कुमार, अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतकों की उम्र 12 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। अविनाश कुमार और अभिषेक दोनों सहोदर भाई बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान डूबने से एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी लड़के एक के बाद एक डूब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वालों में दो किशोर एवं दो युवक शामिल है।

यह दर्दनाक हादसा सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव के बूढ़ीगंडक नदी के सहनी घाट पर घटी। मृतकों की पहचान नुरुल्लाहपुर गांव के कल्लर दास के 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, राम शोभित दास के 15 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं चांदसी दास के दो पुत्रों 18 वर्षीय अविनाश कुमार एवं अभिषेक कुमार के रूप में की गई। अभिषेक एवं अविनाश दोनों जुड़वा भाई बताए जाते हैं।

घटना के संबंघ में बताया जा रहा है कि चारों लड़के एक साथ प्लानिंग कर स्नान के लिए बूढ़ीगंडक नदी में पहुंचे। जहां एक-एक कर चारो नदी में प्रवेश किया। इसी दौरान दो लड़के जब आगे बढ़े तो उसका पांव फिसलने लगा। जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य दो लड़के भी नदी में कूद गया। जिसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों की डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतकों का शव नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इधर घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

टॅग्स :बिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार