लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: बजट में डाक घर मासिक आय योजना की सीमा बढ़ाने का ऐलान, जानिए इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2023 17:50 IST

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में अधिकतम जमा राशि की सीमा को बढ़ाने का सरकार ने ऐलान किया है। बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने इस बारे में घोषणा की। 

Open in App

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट भाषण में छोटी बचत योजना पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) को लेकर बड़ी घोषणा की। वित्त मंत्री ने इस योजना के तहत अधिकतम जमा राशि सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया। 

भारत सरकार द्वारा समर्थित इस छोटी बचत योजना में सिंगल खाताधारक के लिए नई अधिकतम जमा सीमा को 4.5 लाख से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही संयुक्त खाता धारकों के लिए यह सीमा 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी गई है।

बहरहाल, अधिकतम जमा सीमा को 4.5 लाख से 9 लाख रुपये करने के इस बदलाव के बावजूद POMIS खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1000 रुपये ही जमा कराने होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी तरह संयुक्त खाते में सभी संयुक्त खाताधारकों की कुल जमा राशि में समान हिस्सेदारी रहेगी।

भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 'खाता खोले जाने के एक महीना पूरा होने के बाद ही ब्याज देय होगा और ये खाते के मैच्योर होने तक जारी रहेगा।'

खास बात ये भी है कि इस छोटी बचत योजना में समय पूर्व निकासी की भी अनुमति है लेकिन ऐसा खाता खोलने के एक साल पूरा होने से पहले नहीं किया जा सकता है।

डाक विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 'यदि खाता खोलने की तारीख से 1 साल के बाद और 3 साल से पहले खाता बंद कर दिया जाता है, तो मूलधन से 2% के बराबर कटौती की जाएगी और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।' वहीं, खाता खोलने की तारीख से 3 वर्ष के बाद और 5 वर्ष से पहले बंद करने पर मूलधन से 1% के बराबर कटौती की जाएगी और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।

टॅग्स :आम बजट 2023निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल