लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: 1.5 लाख डाकघर कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ेंगे, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभदायक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2022 13:43 IST

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक की ओर से 2022-23 से ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके ‘डिजिटल रुपया’ पेश करने का प्रस्ताव है।

Open in App
ठळक मुद्दे2022-23 में राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।भारत में सभी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस को मूल बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा।राज्यों को 2022-23 में जीएसडीपी के चार प्रतिशत तक राजकोषीय घाटे तक की अनुमति होगी।

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। देश भर में मौजूद 1.5 लाख से ज्यादा डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ा जाएगा। सभी मौजूदा डाकघर खाते तक ऑनलाइन पहुंच और वाणिज्यिक बैंकों और डाकघर बैंक के बीच धन हस्तांतरण को सक्षम करने के लिए कोर बैंकिंग प्रणाली के तहत आएंगे।

इससे लाखों-करोड़ों उपभोक्ता को फायदा होगा। इससे लोग अपने खातों का ऑनलाइन संचालन कर सकेंगे और पोस्ट ऑफिस खातों तथा अन्य बैंकों में पैसे का लेनदेन कर सकेंगे। सीतारमण ने कहा, ‘‘2022 में, देश के पूरे 100 फीसदी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस बुनियादी बैंकिंग प्रणाली से जुड़ जाएंगे।

वित्तीय समावेश तथा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एटीएम के जरिए खातों का संचालन संभव हो जाएगा तथा पोस्ट ऑफिस खातों और बैंक खातों के बीच कोष का आदान-प्रदान हो सकेगा।’’ उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण इलाकों में विशेषकर किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह लाभदायक होगा। पोस्ट ऑफिस इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए बचत खाता सेवाएं और भुगतान संबंधी बैंक सेवाएं प्रदान करते हैं। 

 

टॅग्स :बजट 2022पोस्ट ऑफिस स्कीमPostal DepartmentNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारतUnion Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को केंद्रीय बजट से इस बार ये उम्मीदें, छात्रों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

कारोबारBudget 2026 Expectations: केंद्रीय बजट से ये उम्मीदें, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास को क्या-क्या मिल सकता है? जानें

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतPost Office Schemes: इन 5 स्कीम में आज से करो इन्वेस्ट, कुछ ही सालों में मिलेगा बंपर रिटर्न; ऐसे करें निवेश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?