लाइव न्यूज़ :

बढ़ने ही थे पेट्रोल के रेट, सारी मुफ्त-माफी योजनाएं इसी से चलतीं हैं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 7, 2019 08:15 IST

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता बचाने के लिए राजस्थान की भाजपा सरकारों ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण किया था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. जहां राजस्थान में पेट्रोल 76 रुपए के करीब पहुंच रहा है, वहीं मध्य प्रदेश में 78 रुपए पार हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत का कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर चार फीसदी टैक्स पहले भी लगता थापेट्रोल की कीमत करीब 4.50 रुपए और डीजल की कीमत करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ रही है.

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जितनी भी मुफ्त-माफी योजनाओं के वादे किए गए थे, उनका असर अब आम आदमी की जेब पर नजर आएगा. ये मुफ्त-माफी योजनाएं टैक्स, पेट्रोल-डीजल के रेट के दम पर ही चलती हैं, लिहाजा इनकी कीमतें तो बढ़नी थीं. यह बात अलग है कि इसके बाद महंगाई पर भी असर पड़ेगा.

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता बचाने के लिए राजस्थान की भाजपा सरकारों ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण किया था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. जहां राजस्थान में पेट्रोल 76 रुपए के करीब पहुंच रहा है, वहीं मध्य प्रदेश में 78 रुपए पार हो गया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर चार फीसदी टैक्स पहले भी लगता था, इसको पिछली भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए हटा दिया, लेकिन हमने फिर से इसको लगाकर भाजपा की गलती को सुधारा है.

हमारा फैसला सही है. राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट चार फीसदी तक बढ़ा दिया है, जिसी वजह से पेट्रोल पर अब वैट 26 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत और डीजल पर 18 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हो गया है. जबकि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 2.37 रु पए पहले ही बढ़ाए गए हैं, मतलब-इन्हें जोड़कर पेट्रोल की कीमत करीब 4.50 रुपए और डीजल की कीमत करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ रही है.

टॅग्स :बजट 2019संसद बजट सत्रपेट्रोल का भावडीजल का भावराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल