लाइव न्यूज़ :

देश की सबसे पुरानी पार्टी पर हमलावर हुईं मायावती, कहा- 'दलितों को बुरे दिनों में बलि का बकरा बनाती है कांग्रेस'

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 20, 2022 11:11 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?

Open in App
ठळक मुद्देमायावती का ये ट्वीट कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद आया है।मायावती का कहना है कि हमेशा से ही कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट पड़े थे, जिसके नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आए।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों को बुरे दिनों में बलि का बकरा बनाती है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं। अर्थात् कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?"

मायावती का ये ट्वीट कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद आया है। दरअसल, खड़गे दलित जाति से आते हैं। इस बीच मायावती का कहना है कि हमेशा से ही कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। बता दें कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट पड़े थे, जिसके नतीजे 19 अक्टूबर को सामने आए। अध्यक्ष पद के लिए खड़गे के खिलाफ शशि थरूर खड़े हुए थे।

80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। खड़गे को 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। पार्टी के अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह