लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर में की गोलीबारी, एक जवान शहीद

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 18, 2018 08:02 IST

यह घटना करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। पाकिस्तान ने भारत की 10 से ज्यादा पोस्ट को निशाना बनाया।

Open in App

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसने एक बार फिर बुधवार (17 जनवरी) को देर रात जम्मू कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से आरएस पुरा सेक्टर में गोलीबारी की गई है, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके अलावा दुश्मन देश की ओर की गोलीबारी में तीन आम नागरिक भी जख्मी हुए हैं।

मिली खबर के अनुसार, यह घटना करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। पाकिस्तान ने भारत की 10 से ज्यादा पोस्ट को निशाना बनाया। वहीं, भारत ने उसको मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके अलावा पाक ने देर रात आरएस पुरा सेक्टर के साथ-साथ अरनिया और रामगढ़ सेक्टर में भी फायरिंग की। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। अस्पतालों को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। 

इस फायरिंग में तमिलनाडु के धर्मपुरी के रहने वाले बीएसएफ के हेड कांस्टेबल ए सुरेश शहीद हो गए, जबकि ओडिशा के मयूरभंज के रहने वाले कांस्टेबल दुबराज मुर्मु घायल हुए हैं।

बता दें कि पिछले साल 2017 में पाकिस्तान ने 881 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था। वहीं, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 138 सैनिक को ढेर किया। पाकिस्तान की ओर से 310 बार आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसमें 59 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। इसके अलावा 2018 की शुरुआत यानि अबतक 11 आतंकवादी मार गिराया गया है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज