लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ और पाक रेंजर्स ने बकरीद पर एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट की, कश्मीर में सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध के बीच ईद-उल-अजहा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 21, 2021 17:17 IST

आरएस पुरा, करनाह, चक्कां दा बाग आदि एलओसी पर भारतीय व पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों व जवानों के बीच ईद की मिठाई और बधाइयों का भी आदान प्रदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों देशों के सुरक्षा बलों ने आपस में मिठाइयां बांटकर इस त्योहार की खुशियां साझा की हैं।पिछले साल कोविड-19 की वजह से यह परंपरा स्थगित कर दी गई थी।सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध के बीच इसे मनाने पर मजबूर किया गया।

जम्मूः ईद-उल-अजहा के अवसर पर आज एलओसी तथा सीमा पर भारत पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मिठाइयां बांट कर त्योहार को मनाया गया।

कश्मीर के भीतर सामूहिक नमाज पर प्रतिबंध के बीच इसे मनाने पर मजबूर किया गया। जम्मू कश्मीर में एलओसी व सीमा पर बुधवार को विभिन्न एलओसी पर ईद की मुबारक देने के लिए भारत-पाकिस्तानी सेना के बीच मिठाई का आदान प्रदान हुआ।

आरएस पुरा, करनाह, चक्कां दा बाग आदि एलओसी पर भारतीय व पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों व जवानों के बीच ईद की मिठाई और बधाइयों का भी आदान प्रदान हुआ। इस अवसर पर संबंधित सैन्याधिकारियों ने जंगबंदी को मजबूत बनाने और सरहद पर अमन को कायम रखने में एक दूसरे के सहयोग का भी यकीन दिलाया।

दूसरी ओर कश्मीर में आज मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा प्रतिबंधों के बीच मनाया गया।  ईद के इस पर्व को ध्यान में रखते हुए लगभग कश्मीर के सभी जिलों में प्रशसन ने दिशानिर्देश जारी किए गए थे।

ईदगाहों और अन्य बड़ी दरगाहों में सामूहिक नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाई गई थी। जिन मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई, वहां भी प्रशासन ने सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा था। सभी जिला प्रशासनों ने सुबह 7.30 बजे तक ईद की नमाज की अनुमति दी थी। निर्देश में कहा गया था कि किसी भी ईदगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी, जबकि बाकी मस्जिदों में नमाज के लिए समय निर्धारित किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरईदपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज