लाइव न्यूज़ :

बिहार में 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, बीएसईबी ने जारी किया कैलेंडर 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2024 15:11 IST

BSEB Bihar Board Exam 2025 Datesheet: कक्षा 6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगा। बता दें कि बीएसईबी ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डमी प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं।

Open in App

BSEB Bihar Board Exam 2025 Datesheet:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(बीएसईबी) ने शनिवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि 1 फरवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होगी। वहीं 15 फरवरी 2025 तक परीक्षा चलेगी। 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी। 

उन्होंने कहा कि मार्च अथवा अप्रैल के दौरान परीक्षाफल का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद सप्लीमेंट्री तथा विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मई से जून के दौरान सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉपर को दो लाख रुपए मिलेंगे। सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख रुपए, तीसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपए मिलेंगे। इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवें स्थान के लिए 30 हजार जबकि मैट्रिक में चौथे से दसवीं के लिए 20 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जायगी।

इसके साथ ही सभी को लैपटॉप मिलेगा। वहीं इंटरमीडिएट और मैट्रिक के टॉपर के लिए छात्रवृत्ति योजना में भी 2025 से वृद्धि की जाएगी। मैट्रिक में टॉप 10 में स्थान रहने वाले को अगले 2 वर्ष के लिए प्रतिमा दो हजार रुपए दिए जाएंगे।

इंटरमीडिएट के टॉप 5 के लिए भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई है, अपने प्रति माह 2500 रुपए दी जाएगी। आनंद किशोर ने बताया कि राज्य के सभी डीएलएड शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा।

आईटीआई की भाषा विषय की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगी। साथ सिमुलतला वाशी विद्यालय के लिए कक्षा 11 में कक्षा की परीक्षा 25 जून को किया जाना है। कक्षा 6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगा। बता दें कि बीएसईबी ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डमी प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं।

छात्रों को 12 दिसंबर तक एडमिट कार्ड के विवरण में सुधार के लिए अनुरोध प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में छात्रों को बिना समय गवांते हुए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

टॅग्स :बिहारexamSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार