लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Board 10th/12th Results 2018: जानिए कब और कहां देखें बिहार बोर्ड के रिजल्ट, छात्र जरूर पढ़ें ये खबर

By धीरज पाल | Updated: May 19, 2018 15:09 IST

BSEB Bihar Board 10th/12th Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इस साल आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं के परिणाम की नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन में बोर्ड बिहार के मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट की तारीख जारी करेगा। अगर छात्र किसी भी प्रकार की अपडेट की जानकारी चाहते हैं तो उन्हें बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  biharboard.ac.in पर जाकर चेक करना होगा। 

Open in App

पटना, 19 मई: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इस साल आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं के परिणाम की नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। नोटिफिकेशन में बोर्ड बिहार के मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट की तारीख जारी करेगा। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम सबसे पहले आयोजित कराई थी लेकिन रिजल्ट (Bihar Board Class 10th/12th Result 2018) बहुत देर में घोषित हो रहे हैं। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर छात्र किसी भी प्रकार की अपडेट की जानकारी चाहते हैं तो उन्हें बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  biharboard.ac.in पर जाकर चेक करना होगा। 

खबरें आ रही हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं (BSEB 10th Result 2018) और 12वीं (Bihar 12th Result 2018)  रिजल्ट 25 मई तक जारी हो सकता है या फिर जून के पहले सप्ताह में भी जारी हो सकते है। खबरे के मुताबिक बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि 30 मई के पहले या फिर सात जून के पहले इंटर का रिजल्ट निकाल दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Bihar Board Results 2018: बिहार बोर्ड छात्रों के लिए ये बड़ी खबर, 25 मई के बाद जारी होंगे मैट्रिक व इंटर के नतीजे, ऐसे करें चेक

गौरतलब है कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। रिजल्ट की देरी को लेकर बताया जा रहा है कि मैट्रिक कक्षा के छात्रों की ओएमआर शीट यानी आंसर सीट मिक्स हो गई, जिसकी वजह से रिजल्ट (Bihar Board Result 2018) तैयार होने में अभी और भी वक्त लगेगा। वहीं सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बोर्ड के टॉप 100 छात्रों की कॉपियों के जांचने का काम किया जा रहा है। देखने वाली बात यह है कि बोर्ड अभी कितने दिन और बिहार बोर्ड के छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें - BSEB Bihar Board 10th/12th Results 2018: जल्द खत्म होगा इंतजार, अगले हफ्ते में बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं के नतीजे हो सकते हैं जारी, यहां करें चेक

आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं - 

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर के छात्र रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं। होम स्क्रीन पर रिजल्ट का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद अगर मैट्रिक के छात्र रिजल्ट देख रहे हैं तो वो (Bihar Board Matric Result 2018) लिंक पर क्लिक करें और अगर इंटर के छात्र हैं तो वो ( BSEB 12th Board Result 2018) लिंक पर क्लिक करें। कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज