लाइव न्यूज़ :

बीआरओ अधिकारियों ने कोविड-19 पर जागरुकता पैदा करने के लिए लद्दाख में साइकिल से की 900 किमी यात्रा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 10:58 IST

Open in App

लेह, 10 मई सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों को लेकर जागरुकता पैदा करने के लिए लद्दाख में आठ दिन में साइकिल से कई यात्राएं करके 900 किलोमीटर की दूरी तय की।

यह समारोह ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत और बीआरओ के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन रोमांच, खेल की भावना और भाईचारे की भावना पैदा करते हैं और स्थानीय लोगों से जुड़ने का मौका देते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के सदस्यों हिमांक और विनायक ने 30 अप्रैल से सात मई तक लद्दाख में साइकिल से यात्राएं कीं और आठ दिन में 900 किलोमीटर की दूरी तय की।

एक अधिकारी ने बताया कि बीआरओ अधिकारियों ने ऊंचे दर्रों, बर्फ से ढके पर्वतों, लद्दाख के कस्बों और दूरस्थ रिहाइशी इलाकों में यात्रा की तथा कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों और सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर जागरुकता फैलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज