लाइव न्यूज़ :

'अंग्रेजों को जैसे गणेशोत्सव पर दिक्कत थी, वैसे ही आज कांग्रेस को', CJI के घर पूजन विवाद पर बोले PM नरेंद्र मोदी

By आकाश चौरसिया | Updated: September 17, 2024 16:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिटिर्श के समय लोगों को गणेशोत्सव पर दिक्कत थी और आज देश में देखने को मिल रहा। कांग्रेस और उसका पारिस्थितिकी तंत्र निराश है क्योंकि मैंने गणेश पूजा में भाग लिया। कर्नाटक में इन लोगों ने गणेश की मूर्ति को सलाखों के पीछे डाल दिया और ये नफरत देश के लिए खतरनाक है।

Open in App
ठळक मुद्देअंग्रेजों को जैसी गणेशोत्सव से दिक्कत थी, वैसे आज कांग्रेस को, पीएम नरेंद्र मोदी बोलेहालांकि, जब पीएम सीजीआई के घर शामिल हुए थेतब से अब तक गणेशोत्सव में शामिल होने को लेकर पीएम के खिलाफ विपक्ष हमलावर था

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश DY चंद्रचूड़ के घर पर शामिल होने पर मचे बवाल के बाद आज उसका जवाब दिया है। आज अपने 74 वें जन्मदिन पर पीएम ने ओडिशा की रैली में कहा कि कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम पूरी तरह से अपनी लोकसभा चुनाव में मिली हार की चिढ़न को लेकर इस तरह अपना दर्द बयान कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव सिर्फ हमारे विश्वास भर तक ही नहीं, उसके आगे भी बहुत कुछ है।  

प्रधानमंत्री ने रैली में कहा, देश में इसका स्वतंत्रता से ही बहुत महत्वपूर्ण रोल रहा है। ब्रिटिर्श के समय जातियों के नाम पर हमें बांटा गया। लोक मान्य तिलक ने सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव का आयोजन कर देश को जागृत किया। आज हर कोई बिना किसी भेदभाव के गणेश उत्सव में भाग लेता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिटिर्श के समय लोगों को गणेशोत्सव पर दिक्कत थी और आज देश में देखने को मिल रहा। कांग्रेस और उसका पारिस्थितिकी तंत्र निराश है क्योंकि मैंने गणेश पूजा में भाग लिया। कर्नाटक में इन लोगों ने गणेश की मूर्ति को सलाखों के पीछे डाल दिया और ये नफरत देश के लिए खतरनाक है।

सीजेआई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास द्वारा 11 सितंबर को अपने घर पर मोदी का स्वागत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जाने के कुछ घंटों बाद विवाद खड़ा हो गया। पीएम मोदी का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर कुछ भी असामान्य नहीं है, क्योंकि पहले भी प्रधानमंत्रियों ने इफ्तार पार्टियों की मेजबानी की है।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला