लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश काल की सुरंग और फांसी घर को अगले साल आम लोगों के लिये खोल दिया जाएगा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:16 IST

Open in App

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा अगले साल ब्रिटिश काल की सुरंग व फांसी घर आम लोगों के लिये खोल देगी।गोयल ने कहा कि सुरंग को दिल्ली विधानसभा की भूमि के नीचे ''काफी समय पहले'' खोजा गया था।उन्होंने कहा कि सुरंग और फांसी घर दोनों ब्रिटिश काल की वास्तुकला के अनुसार बने हैं।गोयल ने कहा, ''हम अगले साल 26 जनवरी तक या अधिकतम 15 अगस्त तक ब्रिटिश-युग के क्रांतिकारियों के फांसी घर और सुरंग को आम लोगों के लिये खोल देंगे।''गोयल ने कहा, ''जब दिल्ली विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा होगा तब लोगों को इन दोनों जगहों पर जाने की अनुमति होगी। सुरंग 2016 में खोजी गई थी।'' उन्होंने कहा कि सुरंग का ऐतिहासिक महत्व अभी तक स्थापित नहीं हुआ है, लेकिन यह अनुमान लगाया जाता है कि सुरंग विधान सभा को लाल किले से जोड़ती है।गोयल ने कहा, ''हम सुरंग का नवीनीकरण करने या इसे और खोदने नहीं जा रहे हैं क्योंकि ऐसा संभव नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि मेट्रो रेल जैसी कई निर्माण गतिविधियों ने इसका रास्ता अवरुद्ध कर दिया होगा। हम इसे ऐसा ही रखेंगे।'' उन्होंने कहा कि फांसी घर के नवीनीकरण की परियोजना पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। गोयल ने कहा, ''निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और पीडब्ल्यूडी जल्द ही अपना काम शुरू कर देगी। जिस डिजाइन पर फांसी घर का नवीनीकरण किया जाएगा, वह भी तैयार हो चुका है।'' विधानसभा भवन साल 1911 में तैयार हुआ था। 1912 में जब देश की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया तो इस भवन को केन्द्रीय विधानसभा के रूप में इस्तेमाल किया गया। दिल्ली विधानसभा और लालकिले के बीच 5-6 किलोमीटर की दूरी है। लालकिले का निर्माण 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शाहजहां ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026 Highlights: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1,03,700 करोड़ बजट, जानें क्या-क्या हुए ऐलान

भारतDelhi Budget Session 2026: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को मिला धमकी भरा मेल, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी; आज है बजट की पेशी

ज़रा हटकेदे लात और थप्पड़ की बारिश, iPhone 17 की बिक्री शुरू होते ही मुंबई Apple स्टोर पर मारपीट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज