लाइव न्यूज़ :

बढ़ सकती हैं बृज भूषण शरण सिंह मुश्किलें, 2 अंतरराष्ट्रीय पहलवान, 1 रेफरी और 1 कोच ने खिलाफ दी गवाही

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 3, 2023 13:40 IST

महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एक ओलंपियन, एक राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता, एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी और एक राज्य स्तर के कोच ने गवाही देते हुए कम से कम तीन महिला पहलवानों के आरोपों की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देयौन शोषण के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 4 लोगों ने दी गवाही2 अंतरराष्ट्रीय पहलवान, 1 इंटरनेशनल रेफरी और 1 कोच गवाही देने वालों में शामिलदिल्ली पुलिस ने पहचान बताने से किया इनकार

नई दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एक ओलंपियन, एक राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता, एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी और एक राज्य स्तर के कोच ने गवाही देते हुए कम से कम तीन महिला पहलवानों के आरोपों की पुष्टि की है। बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वाले ये चार लोग उन 125 गवाहों में से हैं जिनके बयान दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा 28 अप्रैल को दो प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुरु की गई जांच के बाद गवाहों के बयान दर्ज करने का काम शुरु किया गया था।  बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में पेशेवर सहायता के बदले "यौन एहसान" मांगने के कम से कम दो मामले हैं। यौन उत्पीड़न की करीब 15 घटनाएं हैं जिनमें अनुचित स्पर्श के 10 मामले हैं। बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में महिला पहलवानों के स्तनों पर हाथ रखना, नाभि को छूना, पीछा करना और डराने-धमकाने के कई मामले दर्ज किए गए हैं।

बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की पुष्टि करने वाले चार गवाहों के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता सुमन नलवा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “हम इस मामले की जांच या सबूत पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। जांच अभी भी चल रही है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है और अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।”

रिपोर्ट में बताया गया है कि पीड़ितों में से एक ने अपने कोच को बृजभूषण के बारे में घटना के बारे में 6 घंटे बाद ही फोन पर जानकारी दे दी थी। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों सहित एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने डब्ल्यूएफआई से उन लोगों के बारे में जानकरी मांगी, जो उस टूर्नामेंट में मौजूद थे, जहां कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुई थीं।

दिल्ली पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह से दो बार पूछताछ कर चुकी है। हालांकि बृज भूषण शरण सिंह ने अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of Indiaबजरंग पूनियाविनेश फोगाटसाक्षी मलिकदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल