लाइव न्यूज़ :

भारत का चीन पर दूसरा डिजिटल स्ट्राइक, 47 और ऐप पर लगाया बैन

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2020 11:59 IST

भारत ने चीन के 47 और ऐप पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जिन ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है वे पिछले महीने की आखिर में बैन हुए ऐप के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पिछले महीने की कार्रवाई के बाद चीन के 47 और ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है पिछले महीने बैन 59 ऐप के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे ये ऐप

भारत सरकार ने चीन को एक और बड़ा झटका देते हुए 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने ये कदम पिछले महीने 59 चीनी ऐप पर लगाए गए बैन के बाद उठाया है। दरअसल, जिन 47 ऐप पर सरकार ने बैन लगाया है वे सभी पहले प्रतिबंधित की गई 59 ऐप के लिए क्लोन का काम कर रहे थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने 250 और ऐप की लिस्ट तैयार रखी है जिस पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। इसमें कुछ गेमिंग ऐप भी शामिल हैं। बहरहाल, फिलहाल बैन किए गए 47 ऐप की सूची सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार इसे जल्द ही सरकार की ओर से जारी किया जाएगा।

चीन के 275 ऐप पर सरकार की नजर

बताया जा रहा है कि भारत सरकार की नजर और 275 चीनी ऐप पर है। इसमें मशहूर गेमिंग ऐप PUBG भी शामिल है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि सरकार की ओर से नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार हालांकि चीनी ऐप पर नजर रखी जा रही है और इनका रिव्यू जारी है।

भारत ने पूर्वी लद्दाख में झड़प के बाद 59 चीनी ऐप पर पिछले महीने कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था। भारत ने टिकटॉक, यूसी ब्राउज़र, शेयरइट और वीचैट सहित चीनी से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 

पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में प्रतिबंधित किए गए 59 ऐप की सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल - शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन भी शामिल थे।

भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी कानून और नियमों की धारा 69ए के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन एप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :चीनइंडियामोबाइल ऐपपबजी गेमलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज