लाइव न्यूज़ :

ब्राह्मण पुजारी ने गाजे-बाजे के साथ दलित को कन्धे पर बैठाकर कराया मंदिर में दर्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 17, 2018 16:32 IST

मंदिर के पुजारी ने कहा कि दलितों के उत्पीड़न को खत्म करने और सार्वभौमिक भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया गया।

Open in App

दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया, दलित को घोड़ी पर बैठने नहीं दिया, दलितों को रास्ता रोका ऐसी खबरें मीडिया में अक्सर आती रहती हैं। लेकिन ये खबर बिल्कुल उलट है जो जातिवादी संघर्षों के उलट सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करती है। सोमवार (16 अप्रैल) को तेलंगाना के जियागुड़ु रंगनाथ मंदिर में लोगों के अंदर कुछ अलग उत्साह और उत्सुकता थी।  मंदिर के अंदर परंपरागत नादस्वरम और मृदंगम के संगीत के बीच चिल्कुर बालाजी मंदिर के आचार्य सीएस रंगराजन अपने कन्धे पर आदित्य परासरी को बैठाकर मंदिर में ले गये।

परासरी के कन्धे में माला और सिर पर पगड़ी थी। उन्हें देखकर ये साफ लग रहा था कि उनके लिए भी ये खास दिन था। परासरी दलित समुदाय से आते हैं। ब्राह्मण पुजारी द्वारा उनको कन्धे पर बैठाकर ले जाने का सन्देश साफ था कि मंदिर के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं। इस ऐतिहासिक दृश्य का गवाह बनने के लिए आसपास के इलाके के लोग रंगनाथ मंदिर आए थे। शाम को ठीक 4.30 बजे 52 वर्षीय पुजारी रंगराजन ने आदित्य को कन्धे पर बैठाया और मंदिर के ध्वजास्तम्भम तक ले गये। 

रंगराजन और आदित्य के साथ-साथ मंदिर के दूसरे पुजारी भी थे। रंगराजन और आदित्य ने एक साथ जाकर मंदिर के गर्भगृह में दर्शन और पूजा की। रंगराजन ने तेलंगाना टुडे को बताया कि उन्होंने 2700 साल पुरानी घटना को दोहराया है। रंगराजन के अनुसार उन्होंने सनातन धर्म की महानता को पुनर्स्थापित करने और सभी समुदायों के बीच समरसता बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया।  

रंगराजन मानते हैं कि बहुत से लोग अपने निजी हितों के कारण देश के सामुदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ रहे हैं। रंगराजन ने कहा कि उन्होंने दलितों के उत्पीड़न को खत्म करने और सार्वभौमिक भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया।

टॅग्स :तेलंगानादलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप