लाइव न्यूज़ :

BPSC Protest: छात्रों की मांगों के समर्थन में पीके अब मरीन ड्राइव के पास करेंगे सत्याग्रह, पटना जिला प्रशासन ने दी अनुमति

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2025 16:10 IST

इस बीच गांधी मैदान से लेकर मेदांता अस्पताल और नए जगह पर सत्याग्रह को लेकर जारी सियासत के बीच उनको पटना के मरीन ड्राइव के पास सत्याग्रह करने की अनुमति मिल गई है।

Open in App

पटना: 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में धांधली के अभ्यर्थियों के आरोप के समर्थन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पिछले कई दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। इस बीच गांधी मैदान से लेकर मेदांता अस्पताल और नए जगह पर सत्याग्रह को लेकर जारी सियासत के बीच उनको पटना के मरीन ड्राइव के पास सत्याग्रह करने की अनुमति मिल गई है। पटना जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें इजाजत दे दी गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। इससे पहले बिना इजाजत के प्रशांत किशोर टेंट सिटी बनवा रहे थे, जिसे जिला प्रशासन ने रोक दिया था।

पटना जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अब प्रशांत किशोर मरीन ड्राइव के नजदीक जल्द ही आमरण अनशन करते नजर आ सकते हैं। इसके पहले प्रशासन ने पीके को अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद पीके ने पत्र लिखकर जिला प्रशासन से अनशन करने की अनुमति मांगी थी। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की तरफ से जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह को लिखे पत्र में कहा गया था कि सदर एसडीएम ने मरीन ड्राइव के नजदीक कैंप संचालन पर रोक लगाई है, लिहाजा इस रोक को हटाया जाए। 

इसके बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। जिलाधिकारी ने जन सुराज को इस शर्त पर कैंप संचालन की अनुमति दी है कि वहां विधि व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो उसके जिम्मेवारी प्रशांत किशोर होंगे। बता दें कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद प्रशांत किशोर पटना के मरीन ड्राइव इलाके में बड़े पैमाने पर सत्याग्रह करने की तैयारी कर रहे थे। 

इसके लिए मरीन ड्राइव के पास खाली जमीन में पीके की तरफ से टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन जिला प्रशासन ने उसे अवैध करार देते हुए टेंट सिटी के निर्माण को रोक दिया था। टेंट सिटी बनाने के लिए किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली। इसके बाद पीके ने सोमवार को पटना में कुछ बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ बैठक की थी। 

दरअसल, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पीके के अनशन को तोड़वाने की पहल करते हुए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था। अभ्यर्थियों की राज्यपाल से मुलाकात के पहले पीके ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की थी और कहा था कि उन्हें तथा छात्र को उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद छात्रों की मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। इसी के साथ प्रशांत किशोर ने यह भी ऐलान किया था कि उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज