लाइव न्यूज़ :

इटावा में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या की कोशिश की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 12:28 IST

Open in App

इटावा (उप्र), 22 जुलाई इटावा जिले में एक युवक ने प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के थाना बकेवर क्षेत्र के मडौली गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रुचि (20) अपने भतीजे के साथ खेत गई थी, तभी इसी गांव का युवक बाबू उर्फ खुशी लाल (22) वहां पहुंचा और रुचि के साथ उसकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके सिर पर लोहे की छड़ मार दी और गले पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे लड़की की मौत हो गई।

उन्‍होंने बताया कि इस घटना के बाद लड़के ने भी कथित तौर पर कोई विषैला पदार्थ खा लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि लड़की के साथ उसके पिछले कई साल से प्रेम संबंध थे। लड़की की एक दूसरे लड़के से नजदीकियां बढ़ने से वह नाराज था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज