लाइव न्यूज़ :

बलिया में किशोरी की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:01 IST

Open in App

बलिया (उप्र) छह जून उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टाउन पालिटेक्निक विद्यालय परिसर छात्रावास के पीछे गत 23 मई को 15 वर्षीय दलित किशोरी का रक्तरंजित शव मिला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए किशोरी के प्रेमी रोहित सिंह को आज तड़के बांसडीह रोड स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया ।

यादव ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध कट्टा .12 बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है ।

उन्होंने बताया कि रोहित का पिछले कुछ समय से किशोरी से प्रेम संबंध चल रहा था और किशोरी रोहित पर शादी के लिए दबाव बना रही थी तथा ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। यादव के अनुसार इसी को लेकर रोहित ने किशोरी की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज