लाइव न्यूज़ :

Book THE CHURN Launch Event: विजय दर्डा के बुक लॉन्च में बोले राजदीप सरदेसाई, कहा- 'वो बेखौफ लिखते है..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2025 17:30 IST

Book THE CHURN Launch Event:लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन विजय दर्डा की बुक का लोकार्पण

Open in App

Book THE CHURN Launch Event: लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष  विजय दर्डा की पुस्तक का आज विमोचन हो रहा है। विजय दर्डा द्वारा लिखित पुस्तक 'द चर्न' के लॉन्च इंवेट पर कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। राजनेता से लेकर अन्य क्षेत्र की हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।

इसी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार, एंकर, रिपोर्टर और लेखक राजदीप सरदेसाई भी शामिल हुए। बतौर अतिथि उन्होंने समारोह में भाग लिया और सभा को संबोधित किया।

सरदेसाई ने कहा कि विजय दर्डा की कामयाबी का राज है उनका बर्ताव और उनकी ईमानदारी। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान वह एक जिम्मेदार और संवेदनशील सांसद थे और आज एक लेखक के रूप में भी वो वैसे ही है। उन्होंने अपनी मुस्कान से हर किसी को अपना दोस्त बनाया चाहे वो पक्ष के नेता हो या विपक्ष के नेता।

सरदेसाई ने कहा कि वो जो लिखते है वो किताब में तब्दील कर देते है और हर क्षेत्र पर वो अलग-अलग तरीके से लिखते हैं जिसे सभी को पढ़ना चाहिए। वो अपनी शैली से लिखते है और वह किसी पार्टी के बारे में नहीं सोचते बल्कि बेखौफ लिखते है बिना डरे। 

ये उनकी खासियत है कि ऐसा करने के बावजूद भी उनके कोई दुश्मन नहीं है बल्कि सभी उनके दोस्त है। 

किताब पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस किताब में यह शैली है कि आप मुद्दें पर फोकस करें, उसे सोच कर काम करें, निष्पक्ष होकर फोकस करें तो आपके साथ लोग जुड़ेंगे।  

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह