लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर राजस्थान मंत्रियों को बोनस, अब आवास भत्ता 10,000 से बढ़ाकर 30,000 सहित कई बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 13:33 IST

इसी तरह राज्य के भीतर यात्रा करने पर मिलने वाला भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति दिन और राज्य के बाहर यात्रा पर मिलने वाला भत्ता 1,250 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी बंगले के रखरखाव के लिए मिलने वाले भत्ते में भी बढ़ोतरी की गयी है। राज्य सरकार अगर किसी मंत्री को जयपुर में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं करवा पाती तो उसे भत्ता देती है।

राजस्थान सरकार ने राज्य के मंत्रियों को देय कई भत्तों में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार ने इस बारे में मंत्री वेतन संशोधन विधेयक अगस्त महीने में विधानसभा में पारित करवाया था।

इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके तहत मंत्रियों को मिलने वाला आवास भत्ता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किया गया है। राज्य सरकार अगर किसी मंत्री को जयपुर में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं करवा पाती तो उसे भत्ता देती है।

इसी तरह राज्य के भीतर यात्रा करने पर मिलने वाला भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति दिन और राज्य के बाहर यात्रा पर मिलने वाला भत्ता 1,250 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये किया गया है। इसी तरह, सरकारी बंगले के रखरखाव के लिए मिलने वाले भत्ते में भी बढ़ोतरी की गयी है। 

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिसकर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते, स्वच्छकों का मानदेय बढ़ाने तथा विचाराधीन कैदियों के भोजन की राशि को बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की। रावत ने यहां आयोजित पुलिस स्मृति परेड में शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल से निरीक्षक तक के पुलिसकर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते को 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये किया जायेगा जबकि पुलिस विभाग में कार्यरत अंशकालिक स्वच्छकों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपये और विचाराधीन बंदियों के दो समय के भोजन के लिए धनराशि को 45 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किया जायेगा।

रावत ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी निभाते हुए राज्यों के पुलिस बलों और देश के अर्द्धसैन्य बलों के पिछले एक वर्ष में कुल 292 जवानों ने अपनी शहादत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से राष्ट्र के लिए अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण होने के कारण राज्य पुलिस के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं जिनमें बड़े त्योहार, चारधाम यात्रा, आपदा एवं 2021 में होने वाले महाकुंभ का आयोजन है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि उत्तराखण्ड पुलिस अपनी जन शक्ति एवं संसाधनों से इन चुनौतियों का सामना करने में सफल होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकारअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल