लाइव न्यूज़ :

साबित करें कि नवाब मलिक के ट्वीट गलत हैं, मानहानि मामले में समीर वानखेड़े के पिता से बॉम्बे हाईकोर्ट

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2021 14:11 IST

समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव ने कोर्ट से मांग की है कि भविष्य में मलिक द्वारा कोई भी फर्जी या गलत टिप्पणी ना की जाए। ध्यानदेव ने मलिक से 1.25 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि की भी मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देजस्टिस माधव जामदार ने समीर के पिता से कहा कि आपको सिर्फ इतना साबित करना है कि मलिक के ट्वीट गलत हैंकोर्ट ने कहा कि समीर एक सरकारी अधिकारी हैं और कोई भी उनके काम की समीक्षा कर सकता है

मुंबईः बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ रुपए के मानहानि केस में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव से कहा है कि वह उनके बेटे के खिलाफ मलिक के ट्वीट्स को गलत साबित करें। इसके साथ ही कोर्ट ने मलिक से हलफनामा मांगा है  जिससे ये साबित हो पाए कि उन्होंने समीर के जन्म से मुसलमान होने का जो दावा किया था वो सत्यापित हो सके।

ध्यानदेव वानखेड़े के वकील अरशद शेख ने पूछा कि समीर को ऐसे शख्स को स्पष्टीकरण क्यों देना चाहिए? वह एक विधायक हैं ना कि अदालत हैं। इस पर जस्टिस माधव जामदार ने कहा, आप (समीर) सरकारी अधिकारी हैं। आपको सिर्फ इतना साबित करना है कि ट्वीट (मलिक द्वारा किए गए ट्वीट) पहली नजर में गलत हैं।

माधव ने आगे कहा कि आपके पुत्र सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं बल्कि वह एक सरकारी अधिकारी हैं और जनता का कोई भी सदस्य उनकी समीक्षा कर सकता है।

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव ने कोर्ट से मांग की है कि भविष्य में मलिक द्वारा कोई भी फर्जी या गलत टिप्पणी ना की जाए। ध्यानदेव ने मलिक से 1.25 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि की भी मांग की है।

एनसीपी नेता मलिक ने समीर वानखेड़े की जाति और फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने को लेकर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने समीर पर वसूली का भी आरोप लगाया था।

टॅग्स :नवाब मलिकSameer Wankhedeमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप