लाइव न्यूज़ :

Bollywood vs Bhojpuri: आसनसोल में बॉलीवुड बनाम भोजपुरी, बंगाल की धरती पर टकराएंगे दो लाल

By धीरज मिश्रा | Updated: March 1, 2024 17:56 IST

Lok Sabha Elections 2024: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह अब बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पवन का वर्षों से चुनाव लड़ने का सपना आगामी लोकसभा चुनाव में पूरा होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह को दे सकती है टिकटआसनसोल सीट पर मौजूदा सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हाबिहार के दो स्टार बंगाल की धरती पर होंगे आमने सामने

Lok Sabha Elections 2024: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह अब बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पवन का वर्षों से चुनाव लड़ने का सपना आगामी लोकसभा चुनाव में पूरा होने वाला है। सूत्रों की माने तो उन्हें बीजेपी बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारेगी। इस सीट पर पूर्व में बिहार की पटना साहिब से बीजेपी से सांसद रहे और मशहूर अभिनेता सांसद हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा यहां टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। माना जा रहा है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल से टिकट देंगी। वहीं, इस सीट पर बिहार के दो लाल बंगाल की धरती पर एक दूसरे से टकराएंगे। हालांकि, पवन सिंह बिहार के आरा से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

चुनाव को लेकर वह बीते कुछ दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे। वहीं, गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय में उम्मीदवारों के नाम पर देर रात तक मंथन हुआ। सुबह 3.30 बजे पीएम मोदी बीजेपी कार्यालाय से बाहर निकले। इसके बाद से कहा जा रहा है कि पवन सिंह को बीजेपी आसनसोल से टिकट दे सकती है। 

आसनसोल सीट 2019 में बीजेपी ने जीती

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बाबुल सुप्रियो को टिकट दिया था। बाबुल बीजेपी की टिकट पर चुनाव भी जीत गए। लेकिन, बीजेपी में अनबन होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। इसके बाद वह बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़े। यहां से जीते तो सरकार में मंत्री बने।

बाबुल के जाने के बाद आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए। टीएमसी ने भाजपा के कभी सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया। सिन्हा उपचुनाव जीत गए। सिन्हा ने अग्निमित्र पॉल को हराया था। माना जा रहा है कि 2022 की हार का बदला लेने के लिए सिन्हा के आगे पवन सिंह को मैदान में उतारा जाएगा।

टॅग्स :Asansolलोकसभा चुनावLok Sabha Electionsपवन सिंहपवन सिंह भोजपुरी सांगशत्रुघ्न सिन्हाShatrughan Sinha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी