लाइव न्यूज़ :

Bochaha By-Poll: राजद-बीजेपी में टक्कर, तेजस्वी यादव बोले-सीएम नीतीश सरकार चलाने के बजाय सर्कस चला रहे हैं, बोचहा उपचुनाव पर नजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2022 17:27 IST

Bochaha By-Poll: राजद नेता तेजस्वी यादव ने अमर पासवान के लिए वोट मांगे और एनडीए सरकार पर हमला किया। तेजस्वी ने बीजेपी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने सभी मंत्रियों के अलावा 40 से अधिक विधायकों को प्रचार का जिम्मा सौंपा है।तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपने वादों में खरी नहीं उतरी है।उम्मीद है कि उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की ही जीत होगी।

Bochaha By-Poll: बिहार विधानसभा की बोचहा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी और राजद के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। रविवार को प्रचार थम गया और मंगलवार को मतदान होगा। अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी के लिए वोट मांगे। 

राजद नेता तेजस्वी यादव ने अमर पासवान के लिए वोट मांगे और एनडीए सरकार पर हमला किया। तेजस्वी ने बीजेपी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया। भाजपा ने सभी मंत्रियों के अलावा 40 से अधिक विधायकों को प्रचार का जिम्मा सौंपा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के 'रहम-ओ-करम' की वजह से 2005 में नीतीश कुमार सीएम बने थे। बोचहा उपचुनाव में राजद जीत रही है। लोग जानते हैं कि सीएम सरकार चलाने के बजाय सर्कस चला रहे हैं। राज्य के मुद्दों पर काम नहीं कर रहे, वादे पूरे नहीं कर रहे हैं।

राजद प्रमुख लालू यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपने वादों में खरी नहीं उतरी है, जिसके कारण बिहार के लोगों का ही नुकसान हो रहा है। हम निश्चिंत हैं और हमें उम्मीद है कि उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की ही जीत होगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी उपचुनाव होता है तो वो महत्वपूर्ण होता है और हम लोग कैंपेन करके आए हैं और हमने लोगों में बिहार सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी है। लोग जानते हैं कि बिहार में सरकार नहीं चल रही है बल्कि बिहार सरकार में सर्कस चल रहा है।

वीआईपी के एक विधायक के निधन के बाद खाली हुई बोचहा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख मुकेश सहनी की नाराजगी बोचहा से भाजपा द्वारा बेबी कुमारी की उम्मीदवारी घोषणा को लेकर है, जो वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से खाली हुआ है।

बॉलीवुड सेट डिजाइनर के पेशे से राजनीति में आए सहनी अपने लिए ‘‘सन ऑफ मल्लाह’’ उपनाम का उपयोग करते हैं। उन्होंने नवंबर 2018 में अपनी पार्टी बनाई और बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 भाजपा के संरक्षण में लड़ा था। इसमें उनकी पार्टी को चार सीटें मिलीं लेकिन सहनी हारने के बावजूद भाजपा की सिफारिश पर नीतीश कुमार की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।

टॅग्स :उपचुनावबिहारBJPनीतीश कुमारमुकेश सहनीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट