लाइव न्यूज़ :

BMC elections: वार्ड नंबर 114 को लेकर गतिरोध, सांसद संजय दीना पाटिल की बेटी राजूल पाटिल चुनाव लड़ने की इच्छुक, भांडुप में सीटों को लेकर संशय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 21:30 IST

BMC elections: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई थी और 30 दिसंबर को समाप्त होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी के चुनाव से पहले बुधवार को अपनी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा की थी।सीट बंटवारे के समझौते से संबंधित विवरण देने से इनकार कर दिया था।मनसे को सात सीट पर विजय मिली थी।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (उबाठा) के बीच बृहन्‍मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए उन कुछ सीट पर गतिरोध अभी तक दूर नहीं हो पाया है, जहां दोनों दलों का प्रभाव है। मनसे के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। मनसे के एक नेता ने कहा कि भांडुप में सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ है, खासकर वार्ड नंबर 114 को लेकर। पूर्वी उपनगरों में स्थित भांडुप और विक्रोली ऐसे क्षेत्र हैं जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे की मनसे दोनों की मजबूत मौजूदगी है। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 20 वर्षों की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता खत्म करते हुए 15 जनवरी को बीएमसी के चुनाव से पहले बुधवार को अपनी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा की थी,

लेकिन सीट बंटवारे के समझौते से संबंधित विवरण देने से इनकार कर दिया था। मनसे नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने वार्ड 114 पर अपने स्थानीय नेता के लिए दावा पेश किया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी से एक पूर्व विधायक की पत्नी और शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय दीना पाटिल की बेटी राजूल पाटिल इस वार्ड से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं।

इस वार्ड में मराठी भाषी आबादी काफी अधिक है और दोनों दल आसानी से जीत की उम्मीद कर रहे हैं। वर्ष 2017 में हुए पिछले बीएमसी चुनाव में, तत्कालीन अविभाजित शिवसेना ने शहर के 227 वार्ड में से 84 पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा (82) दूसरे स्थान पर रही थी। मनसे को सात सीट पर विजय मिली थी।

मनसे नेता ने कहा, ‘‘हम इस वार्ड से अपने स्थानीय नेता की मांग करते आ रहे हैं। किसी पूर्व विधायक के रिश्तेदार या सांसद की बेटी को इसे देना गलत संदेश देगा।’’ उन्होंने कहा कि इस वार्ड के संबंध में फैसला एक-दो दिन में लिया जा सकता है। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने हालांकि, पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत खत्म हो चुकी है।

उन्होंने अपने परिजनों के लिए टिकट मांगने वाले पार्टी नेताओं, विधायकों और सांसदों का बचाव भी किया। राउत ने कहा कि राजूल पाटिल शिवसेना (उबाठा) की छात्र शाखा युवा सेना की कोर कमेटी की सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि दिंडोशी विधायक सुनील प्रभु के बेटे अनिकेत प्रभु भी युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य हैं।

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई थी और 30 दिसंबर को समाप्त होगी।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाउद्धव ठाकरेराज ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट