लाइव न्यूज़ :

महामारी की शुरुआत से अभी तक कर्नाटक में 97 लोगों में ब्लैक फंगस : मंत्री

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 मई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के रूप में अभी तक 97 लोगों में ब्लैक फंगस की दिक्कत आयी है।

ब्लैक फंगस संक्रमण पर विशेषज्ञों के साथ बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में सुधाकर ने कहा, ‘‘राज्य में कल तक 97 लोग इस बीमारी (ब्लैक फंगस संक्रमण) की जद में आए है।’’

हालांकि, उन्होंने लोगों से परेशान नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि यह कोविड की तरह नहीं फैलता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘इससे राज्य में कुछ लोग प्रभावित हुए हैं, मैं यह स्वीकार करता हूं... पिछले वर्षों के मुकाबले, इस साल संख्या ज्यादा है।’’

पेशे से डॉक्टर सुधाकर को संदेह है कि यह बीमारी नल के पानी के उपयोग से हो रही है।

सुधाकर ने ने कहा, ‘‘मैं चिकित्साकर्मियों से अनुरोध करता हूं कि वे सिर्फ शुद्ध(स्टरलाइज्ड) पानी का उपयोग करें ।’’ उनके अनुसार, मधुमेह के मरीजों में स्टेरॉयड के ज्यादा उपयोग से उनका शर्करा स्तर बढ़ जाता है, जिससे ब्लैक फंगस होता है।

सुधाकर ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मधुमेह के रोगियों को अपना शर्करा स्तर नियंत्रित करना होगा, जो ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें ब्लैक फंगस हो सकता है।

कोविड-19 मरीजों को हो रहे ब्लैक फंगस के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के क्षेत्रीय केन्द्रों को इसके इलाज के लिए अधिसूचित करने की घोषणा की।

राज्य के ये केन्द्र हैं... मैसूरु मेडिकल कॉलेज, शिवमोगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज, कलबुर्गी स्थित गुलबर्ग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हुब्बली स्थित कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कस्तुरबा मेडिकल कॉलेज और मंगलुरु स्थित वेनलॉक जिला अस्पताल।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज