लाइव न्यूज़ :

बी के हरिप्रसाद का दावा, हमारे पास रिपोर्ट है कि अमित शाह को स्वाइन फ्लू नहीं है

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2019 17:31 IST

बीजेपी ने यह जानकारी दी है कि स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए एम्स में भर्ती अमित शाह की सेहत अब बेहतर है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Open in App

कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद ने ये दावा किया है कि हमारे पास रिपोर्ट है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हमारे पास सबूत भी है कि अमित शाह को स्वाइन फ्लू नहीं हुआ है। हम एम्स (AIIMS) में भी लोगों को जानते हैं। एम्स के लोगों का कहना है कि वह फ्लू की वजह से भर्ती नहीं हुए हैं। मेरे पास पूरे तथ्य आने दीजिए, मैं फिर आपको बताऊंगा।"

इधर बीजेपी ने यह जानकारी दी है कि स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए एम्स में भर्ती अमित शाह की सेहत अब बेहतर है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अमित शाह बुधवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने शाह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए बृहस्पतिवार को सुबह एम्स का दौरा किया। 

पार्टी के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का स्वास्थ्य बेहतर है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का आभार।’’ अस्पताल ने बताया कि एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। 

बी के हरिप्रसाद ने पहले भी दिया विवादित बयान  बी के हरिप्रसाद ने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के खराब स्वास्थ्य पर व्यंग्य करते हुए कहा है कि उन्हें स्वाइन फ्लू इसलिए हुआ क्योंकि उनकी पार्टी ने कर्नाटक में कांग्रेस और जद(एस) सरकार को कथिततौर पर अस्थिर करने की कोशिश की है। इस बयान के बाद बीजेपी ने तीखा रुख अपनाते हुए कांग्रेस को इस बात के लिए माफी मांगने को कहा था। 

टॅग्स :अमित शाहस्वाइन फ्लू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो